हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर पार्थ जिंदल ने लगाया विराम

Axar Patel Not Leaving DC: दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ा था. अफवाहें सामने आ रही थी कि अक्षर पटेल ट्रेड के जरिए किसी अन्य फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं. अब DC के सहमालिक ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

विज्ञापन
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही अगला सीजन खेलेंगे (Image: ANI)

Axar Patel Not Leaving DC: IPL 2027 से पहले ट्रेड को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने अगले सीजन से पहले अब तक का सबसे बड़ा ट्रेड किया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल किया और बदले में LSG में कुलदीप यादव की एंट्री हो गई. अफवाहें सामने आ रही थीं कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का भी ट्रेड हो सकता है. हालांकि, DC के सहमालिक ने साफ कर दिया कि अक्षर को कहीं ट्रेड नहीं किया जा रहा है और वह फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल

पिछले कुछ समय से अक्षर पटेल के दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने और ट्रेड के जरिए किसी अन्य टीम में शामिल होने की अफवाहें सामने आ रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने इसी बीच अक्षर पटेल के लिए एक भावुक वीडियो पोस्ट किया और उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा बताया. कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली बापू (अक्षर पटेल) का घर है.’ वीडियो में भी अक्षर भी यह बोलते दिखे कि दिल्ली टीम के साथ वे 8 साल से हैं और यह उनका दूसरा घर बन गया है.

कुछ समय बाद दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल ने पोस्ट के जवाब में अक्षर की तारीफ की और साफ कर दिया कि अक्षर आगे भी DC के लिए ही खेलेंगे. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘अक्षर भाई, हमारा अक्षर भाई. मैं आपको लाल और नीले रंग (दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी) में देखने का इंतजार नहीं कर सकता. अभी हमारा काम पूरा नहीं हुआ है.’

विज्ञापन

आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- प्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच विवाद, BCCI ने चीफ सिलेक्टर बनाने से पहले दी थी जिम्मेदारी

विज्ञापन

अक्षर पटेल की कप्तानी में कैसा रहा है DC का प्रदर्शन?

अक्षर पटेल ने IPL 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी. पटेल की कप्तानी में DC ने शुरुआती 6 में 5 मैच जीते. हालांकि, इसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई और वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए. IPL 2026 में भी दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन औसत रहा. वह 14 मैचों में 7 जीत के साथ छठे स्थान पर रही.

अक्षर की फुल टाइम कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 28 मैच खेले हैं, जिनमें से 14 में उन्हें जीत मिली है और 13 में हार का सामना करना पड़ा था. उनका जीत प्रतिशत 50% है और उनकी कप्तानी में DC ने एक भी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. यह बात तय है कि पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेलेंगे, लेकिन अगले सीजन में वे कप्तानी करेंगे या नहीं, इसका खुलासा जल्द हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- प्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola