ODI World Cup 2023. इंग्लैंड क्रिकेट टीम से एक बेहद ही दुखद भरी खबर सामने निकलकर आ रही है। वर्ल्ड कप 2023 के बीच सीजन में तेज गेंदबाज डेविड विली ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश गेंदबाज ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। विली ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मैं नहीं चाहता था कि मेरे जीवन में कभी भी यह दिन आए। मैंने बचपन से इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा था। मैंने बहुत सोच समझकर और अफसोस के साथ यब फैसला लिया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का वक्त आ गया है। मैं जारी वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शिरकत नहीं करूंगा।’
विली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मैंने गर्व के साथ इंग्लैंड की जर्सी पहनी थी और अपने सीने पर लगे बैज को सबकुछ समर्पित कर दिया है। मैं दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन टीम का हिस्सा बनने के लिए खुद भाग्यशाली समझता हूं। मैंने कुछ अच्छे दोस्त बनाए हैं। इस बीच मेरे कुछ कठिन समय भी गुजरे हैं। अपने परिवार का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने इस सफर में मुझे अपना पूरा समर्थन दिया।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Velton Saldanha? जो वर्ल्ड कप में मार्कस स्टोइनिस के बने Private Chef
डेविड विली का क्रिकेट करियर:
बात करें डेविड विली के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अबतक कुल 113 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 112 पारियों में 145 सफलता हाथ लगी है।
विली के नाम 70 वनडे की 69 पारियों में 30.34 की औसत से 94 और 43 टी20 मैच की 43 पारियों में 23.14 की औसत से 51 विकेट दर्ज हैं। वहीं बल्लेबाजी के दौरान वह वनडे की 43 पारियों में 26.12 की औसत से 627 और टी20 की 26 पारियों में 15.07 की औसत से 226 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines