David Warner Wife Candice Post: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में ही कंगारू सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने टीम के लिए पहली इनिंग्स में पारी का आगाज करते हुए कुल 211 गेंदों का सामना किया। इस बीच 77.72 की स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके एवं चार छक्के निकले।
पर्थ में वॉर्नर की खेली गई इस उम्दा पारी के बाद उनकी पत्नी कैंडिस ने एक रहस्यमयी पोस्ट किया है। दरअसल साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने वॉर्नर की तस्वीर साझा की है। साझा किए गए तस्वीर में वॉर्नर शतक लगाने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में चुप कराने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। यही इमोजी फैंस के लिए अबूझ पहेली बन गई है।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट में जयसूर्या की हुई वापसी, इस पद से बदलेंगे टीम की दिशा
कैंडिस के इस पोस्ट को लोग मिचेल जॉनसन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। सीरीज शुरू होने से पूर्व जॉनसन ने वॉर्नर को लेकर अपना विचार साझा किया था। इस बीच वह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उनके पक्ष में नहीं थे।
यही नहीं उन्होंने सैंड पेपर विवाद में वॉर्नर के शामिल होने की वजह से उन्हें शानदार विदाई का भी हकदार नहीं माना है। 37 वर्षीय वॉर्नर ने सीरीज शुरू होने से पूर्व ही ऐलान कर दिया था कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके करियर का आखिरी सीरीज होगा। वह अपने घरेलू मैदान सिडनी में खेलते हुए अपने टेस्ट करियर को विराम देना चाहते हैं। उनका यह सपना पूरा भी हो रहा है।
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
16 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
30 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
42 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines