ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान विकट परिस्थितियों में टीम के लिए अहम पारियां खेली। जिसकी वजह से कंगारू टीम ऐतिहासिक उपलब्धि को छठवीं बार प्राप्त करने में कामयाब रही। टूर्नामेंट के दौरान कभी भी नहीं लगा कि उनकी उम्र 37 साल हो गई है। मैदान में वह 27 साल के लड़के की तरह भागते हुए नजर आए।
टूर्नामेंट से पहले जो लोग उनकी उम्र को लेकर बात कर रहे थे उन्होंने मुकाबले के दौरान अपने बल्ले से इसका जवाब दिया। वर्ल्ड कप 2023 में वह कंगारू टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे। यही नहीं टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह छठवें पायदान पर काबिज रहे।
यह भी पढ़ें- अफरीदी ने पकड़ ली थी टीम इंडिया की कमजोरी? ट्रॉफी गंवाने के बाद जमकर वायरल हो रहा है शाहिद का वीडियो
वर्ल्ड कप अब जब समाप्त हो गया है तब उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से अपने क्रिकेट करियर पर अपडेट दिया है। उनका यह पोस्ट देखकर क्रिकेट प्रेमी खुश हो जाएंगे। दरअसल, ESPNcricinfo ने वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद उनके खास उपलब्धियों को साझा किया था। इस दौरान कैप्शन में लिखा, ‘ वॉर्नर का वर्ल्ड कप करियर एक शानदार रिकॉर्ड के साथ समाप्त हुआ।’
ESPNcricinfo के इस पोस्ट पर अब ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘किसने कहा कि मेरा काम खत्म हो गया??’ उम्र के लिहाज से देखा जाए तो वॉर्नर संभवत: अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप मुकाबला खेल चुके हैं। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 56.55 की औसत से 1527 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101.14 का रहा है। वर्ल्ड कप में वॉर्नर के नाम छह शतक और पांच अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
15 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines