David Warner In Nepal Premier League: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नेपाल प्रीमियर लीग खेलते हुए दिखाई देंगे. उन्होंने काठमांडू गोरखास के साथ डील साइन कर ली है और इस लीग में खेलने की खुशी जाहिर की है. वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए खूब रन बनाए हैं. ऐसे में अब वॉर्नर नेपाल प्रीमियर लीग में भी खेलते हुए दिखाई देंगे. उनके फैंस के लिए ये बड़ी खबर मानी जा रही है.
फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान
काठमांडू गोरखास ने मंगलवार को जारी एक वीडियो में डेविड वॉर्नर के खेलने का ऐलान किया. इस दौरान वॉर्नर ने खुशी भी जाहिर की. उन्होंने कहा “सभी को नमस्कार, मैं नेपाल आकर और काठमांडू गोरखा टीम में शामिल होकर बहुत उत्साहित हूं. मुझे पता है कि बहुत से लोगों के लिए यह बेहद मुश्किल समय रहा है, और मुझे उम्मीद है कि एनपीएल कुछ खुशी ला सकता है और लोगों को एक साथ आने का मौका दे सकता है, मैंने यहां के जुनून और प्रशंसकों के बारे में बहुत कुछ सुना है. मैं इन सब का अनुभव करने के लिए बेताब हूं. मैं आप सभी से मिलने और मैदान पर अपनी टीम के साथ खेलने के लिए बहुत उत्सुक हूं.”
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 विश्व वनडे विश्व कप जीत चुके हैं. वहीं, टी-20 विश्व कप 2021 भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए जीता है. इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल 2021-23 भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए जीता है.
वॉर्नर के साथ हुई डील को लेकर काठमांडू गोरखास के कार्यकारी निदेशक अनुभव स्वर सिरोहिया ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वॉर्नर का टीम में आना रातोंरात नहीं हुआ है. इसके लिए कई महीनों से बातचीत चल रही थी. डेविड वॉर्नर जैसे विश्व चैंपियन को नेपाल लाना यहां के युवाओं के लिए खासा प्रेरित करेगा. उनके आने से नेपाल क्रिकेट में विकास होगा. ये फैंस के लिए भी बड़ा मौका है.
वॉर्नर का शानदार करियर
39 साल के डेविड वॉर्नर ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने आखिरी मैच 2024 में खेला. उन्होंने 112 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए 44.59 की औसत के साथ 8786 रन बनाए हैं. इसके अलावा 161 वनडे मैच में वॉर्नर ने 45.30 की औसत के साथ 6932 रनों को अपने नाम किए हैं. वहीं, 110 टी-20 मैच में उन्होंने 3277 रन बनाए हैं. टेस्ट में उन्होंने 26 शतक, वनडे में 22 शतक और टी-20आई में 1 शतक लगाया है.
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines