David Warner airport check: लॉस एंजिल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अनिवार्य सुरक्षा जांच से गुजरते समय ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर को एक शर्मनाक पल का सामना करना पड़ा। वॉर्नर अपनी पत्नी कैंडिस के साथ हाल ही में माइली साइरस की मां टीश साइरस की शादी में भाग लेने के लिए मालिबू गए थे। जहां से लौटते समय उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
दरअसल शादी से लौटने के बाद जब वे लॉस एंजिलस एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए पहुंचे तो मेटल डिटेक्टर पर बीप आवाज सुनाई दी जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रोक दिया गया। जब दोबारा जांच की गई तो स्केनर ने उनके प्राइवेट पॉर्ट की ओर इशारा किया। जिसके बाद वॉर्नर को फुल बॉडी स्कैन के लिए ले जाया गया और ये उनके लिए काफी शर्मनाक पल था।
वॉर्नर की पत्नी ने सुनाया किस्सा
इस घटना के बारे में बताते हुए उनके पत्नी कैंडिस ने कहा कि “डेविड पहले रास्ते से गुजरा जहां से आप गुजरते हैं और वहां से बीप बजने लगी। इसलिए, वे (सुरक्षा) फिर उसे फुल बॉडी स्कैनर में ले गए। वह अपनी बांहें ऊपर करता है और फिर से बीप की आवाज आती है। कैंडिस ने आगे बताया कि वहां मौजूद बाकी लोग हंस पड़े। वे वार्नर के प्राइवेट पॉर्ट पर स्पष्ट रूप से एक हॉट स्पॉट देख सकते थे, क्योंकि परिणाम मशीन से जुड़ी एक विशाल कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहा था।’
कैंडिस ने आगे कहा कि “सुरक्षाकर्मी उनके पास आया और कहा, ‘देखिए, हमें इसे सुलझाना होगा।’ लेकिन मैं यह सोचकर भ्रमित हो गई थी कि नीचे क्या हो रहा है या मेरे पति के पैकेज (प्राइवेट पॉर्ट) के साथ क्या हो रहा है।” हालांकि, हवाई अड्डे की सुरक्षा द्वारा अंततः वार्नर को क्लीन चिट दी गई और वे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए।
करियर में उतार-चढ़ाव से गुजर रहे वॉर्नर
मैदान पर उनके प्रदर्शन की बात करें तो डेविड वॉर्नर पिछले कुछ समय से अपने करियर के उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज आखिरी बार इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला में मैदान पर उतरे थे जो 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई थी।
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
11 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
17 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines