Australia vs Pakistan, 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से मेलबर्न में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच को रोके जाने तक कंगारू टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए हैं। मैच के दौरान अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शुरुआती ओवरों में ही जीवनदान मिला, लेकिन वो इसका फायदा उठाने में नाकामयाब रहे।
अब्दुल्ला शफीक ने टपकाया आसान कैच:
पाकिस्तान क्रिकेट ने मेलबर्न टेस्ट का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के शुरुआती ओवरों में ही वॉर्नर सस्ते में पवेलियन लौटते हुए दिख रहे थे, लेकिन उन्हें भाग्य का साथ मिला और फर्स्ट स्लिप में तैनात अब्दुल्ला शफीक ने उनका आसान कैच टपका दिया।
यह भी पढ़ें- क्या है Boxing Day Test? कैसा है भारत का रिकॉर्ड, यहां जानें सबकुछ
शाहीन अफरीदी की गेंद पर जब अब्दुल्ला शफीक ने कैच टपकाया तब वॉर्नर 11 गेंद में महज दो रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि, इस बड़े जीवनदान का फायदा वॉर्नर कुछ ज्यादा नहीं उठा पाए और 83 गेंद में 38 रन बनाकर आगा सलमान का शिकार बने। वॉर्नर का शानदार कैच पूर्व कप्तान बाबर आजम ने पकड़ा।
मजबूत स्थिति में नजर आ रही है ऑस्ट्रेलिया:
मेलबर्न में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई कंगारू टीम टी तक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 42.4 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 114 रन है। मैदान में मार्नस लाबुशेन 47 गेंद में 14 और स्टीव स्मिथ 26 गेंद में दो रन बनाकर जमे हुए हैं।
कंगारू टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा हैं। वॉर्नर (38) को आगा सलमान और ख्वाजा (42) को हसन अली ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
34 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
48 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines