---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

David Warner Retirement: डेविड वॉर्नर ने टी20 से भी किया रिटायरमेंट का ऐलान! बड़े टूर्नामेंट के बाद लेंगे विदाई

David Warner T20 Retirement: डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। यह उनका 100वां T20I था।

David Warner T20 Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हाल ही में टेस्ट और वनडे से संन्यास का ऐलान किया था। अब उन्होंने टी20 क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। हालांकि उनका रिटायरमेंट तुरंत नहीं होगा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने की इच्छा जताई है और वहीं से उन्होंने अपने सफर को खत्म करने की बात कही। वॉर्नर ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद यह बयान दिया है। उनके इस बयान से साफ है कि टेस्ट और वनडे में बतौर वर्ल्ड चैंपियन संन्यास लेने के बाद टी20 इंटरनेशनल में भी वह इसी रास्ते पर हैं।

डेविड वॉर्नर ने इस मुकाबले में भी 36 गेंदों पर 70 रन की आतिशी पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 213 रन का स्कोर खड़ा किया था। उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 11 रन से जीता। इस मैच के बाद वॉर्नर ने बयान दिया और अपने रिटायरमेंट के संकेत दिए। उनके इस बयान से साफ था कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने के बाद संन्यास लेना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

क्या बोले डेविड वॉर्नर?

डेविड वॉर्नर ने पहले तो इस मैच में जीत को लेकर कहा कि यहां जीत काफी अच्छी रही। यह विकेट काफी अच्छा रहा और ऐसे कई विकेट आगे मिल सकते हैं। मुझे अच्छा लग रहा है और रिफ्रेश फील कर रहा हूं साथ ही काफी ऊर्जा भी महसूस हो रही है। टीम के साथियों ने मुझसे खुद शांत रखने के लिए कहा। मैंने कहा मैं वर्ल्ड कप (टी20 वर्ल्ड कप 2024) खेलना चाहता हूं और वहीं से खत्म करना चाहता हूं। पिछले छह महीने काफी अच्छे रहे हैं और संभावना है कि यही स्क्वॉड आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर भी जाएगा।

---विज्ञापन---

डेविड वॉर्नर का कैसा रहा करियर?

डेविड वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में इतिहास रचा और 100 या उससे ज्यादा तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले पहले कंगारू खिलाड़ी बने। वॉर्नर का यह 100वां टी20 इंटरनेशनल था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 100 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 8786 रन, वनडे में 6932 रन और टी20 इंटरनेशनल में 2964 रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट में 26, वनडे में 22 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक लगाया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Pathum Nissanka Double Century: पथुम निसंका ने जड़ा दोहरा शतक, सनथ जयसूर्या का 24 साल बाद टूटा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Who Is Naman Tiwari : कौन हैं नमन तिवारी? U19 वर्ल्ड कप में किया कमाल, सफलता के पीछे है जसप्रीत बुमराह का हाथ

---विज्ञापन---

First published on: Feb 09, 2024 10:03 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola