Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट करके मुंबई भेजा गया है, जहां कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, ऋषभ के लिए सभी लोग दुआ कर रहे हैं, वहीं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी ऋषभ पंत के लिए एक खास संदेश भेजा है।
जल्द रिकवरी की दुआ
डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके ऋषभ पंत की तेज रिकवरी की दुआ की है, उनका कहना है कि ऋषभ जल्दी से ठीक हो जाए और फिर से हम सबके साथ क्रिकेट खेलें, बता दें कि डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत आईपीएल में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।
और पढ़िए –IPL के बाद अब ICC ODI विश्व कप भी नहीं खेल पाएंगे पंत! इन बड़े दौरों से भी रहेंगे बाहर
सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ऋषभ पंत के साथ पुष्पा फिल्म की स्टाइल ‘मैं झुकेगा नहीं साला’ के पोज में नजर आ रहे हैं, उन्होंने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड की है, जिसमें लिखा है कि ‘जल्द ठीक हो जाओ भाई, हम सब तुम्हारे साथ हैं’। बता दें कि कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत इस साल होने वाले आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ऋषभ की गेरमौजूदगी में वॉर्नर दिल्ली के नए कप्तान बन सकते हैं।
और पढ़िए – भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, राजकोट में बजता है टीम इंडिया का डंका
30 दिसंबर को हुआ था ऋषभ का एक्सीडेंट
बता दें कि 30 दिसंबर को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था। इस घटना में ऋषभ को काफी चोटे आई थी, एक्सीडेंट के बाद उन्हें देहरादून के मेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं अब ऋषभ को एयरलिफ्ट करके मुंबई भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है, बता दें कि फिलहाल ऋषभ की हालत ठीक है, लेकिन उन्हें रिकवर होने में एक साल का वक्त भी लग सकता है। ऋषभ के लिए दुनिया भर से क्रिकेटर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
6 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines