David Warner International Cricket Return: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हाल ही में टेस्ट और वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया था। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेलने के बाद वॉर्नर ने यह ऐलान किया था। अब वॉर्नर लेकिन आगामी दिनों में फिर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। जी हां यह विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर सकता है। वॉर्नर ने वनडे व टेस्ट से संन्यास लिया था लेकिन टी20 में वह अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़े हैं।
टी20 लीग से वापस लेना पड़ सकता है नाम
डेविड वॉर्नर अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं। उनको लेकर चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कंफर्म कर दिया है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। जबकि वॉर्नर आईएल टी20 (Ilt20) और बिग बैश लीग खेलने का भी प्लान कर रहे थे। पर अभी वह टी20 टीम का हिस्सा बन सकते हैं और अगर उन्हें टीम में चुना गया तो वह टी20 लीग से अपना नाम वापस ले सकते हैं। आईएल टी20 लीग 20 जनवरी से 18 फरवरी तक होनी है। जबकि 9 से 13 फरवरी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी।
जॉर्ज बेली ने साफ की तस्वीर
ऐसे में सेलेक्टर बेली ने कहा कि वह और अन्य ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर जो कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं, उन्हें अगर नेशनल टीम में टी20 सीरीज के लिए चुना जाता है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसके लिए NOCs (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं दे पाएगा। ऐसे में वॉर्नर को आईएल टी20 और बिग बैश लीग के अवे फेज से नाम वापस लेना पड़ सकता है। जॉर्ज बेली के हवाले से ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि वॉर्नर और अन्य सभी क्रिकेटर जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं उन्होंने अन्य लीग में खेलने के लिए NOC नहीं दे पाएगा।
इसमें आगे बताया गया कि वह (वॉर्नर) ऑस्ट्रेलियन समर के एंड में (वेस्टइंडीज के खिलाफ) और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 टीम का हिस्सा होंगे। यह सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर लागू होने वाला है। जिन्हें स्क्वॉड में चुना जाएगा तो उन्हें खेलना पड़ेगा। वरना वह डोमेस्टिक क्रिकेट और अन्य जिम्मेदारियों के बारे में सोच सकते हैं। तो मुझे लगता है कि वॉर्नर ने इसलिए वनडे व टेस्ट से रिटायरमेंट लिया। वह एक बार फिर टी20 टीम में आकर देश के नाम एक और खिताब जीतना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें- 22 मार्च से शुरू होगा IPL 2024! Election की वजह से मजा हो सकता है किरकिरा
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: सीरीज से एक दिन पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines