David Warner Retirement: साल 2024 के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने फैंस को एक बड़ा झटका दे दिया। डेविड वॉर्नर ने अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। फिलहाल डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मौजूद हैं। ये टेस्ट सीरीज भी वॉर्नर के इंटरनेशनल टेस्ट करियर की आखिरी सीरीज है। इसके बाद डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने वाले हैं। इसको लेकर वॉर्नर पहले बता चुके हैं।
वॉर्नर ने चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी के दिए संकेत
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के साथ-साथ डेविड वॉर्नर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी वापसी के भी संकेत दे दिए है। संन्यास की घोषणा करते हुए डेविड वॉर्नर ने कहा कि अगर आगे वो अच्छा क्रिकेट खेलते रहे और ऑस्ट्रेलिया टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उनकी जरुरत पड़ती है तो जरुर टीम के लिए हाजिर होंगे। डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज हैं उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार से ज्यादा रन है। इसके अलावा वॉर्नर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकी पोंटिंग के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।
ऐसा रहा इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
डेविड वॉर्नर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर नजर डाले तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 161 वनडे, 111 टेस्ट और 99 टी20 मैच खेले है। वनडे क्रिकेट की 159 पारियों में डेविड वॉर्नर के नाम 6932 रन है। वनडे में वॉर्नर ने 22 शतक और 33 अर्धशतक लगाए है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट की 203 पारियों में डेविड वॉर्नर ने 8695 रन बनाए है, टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर के नाम 26 शतक और 36 अर्धशतक है। टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर का हाई स्कोर नाबाद 335 रन का है। वहीं टी20 क्रिकेट में वॉर्नर ने 2894 रन बनाए है। टी20 में वॉर्नर ने 1 शतक और 24 अर्धशतक लगाए है।
ये भी पढ़ें:- टेस्ट सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने किया वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, बना चुका है कई बड़े रिकॉर्ड
IPL में आंकड़े शानदार
डेविड वॉर्नर को आईपीएल का भी काफी ज्यादा अनुभव हैं। आईपीएल में डेविड वॉर्नर ने 176 मैच खेले है। इस दौरान वॉर्नर ने 6397 बनाए है। आईपीएल में वॉर्नर 4 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके है। फिलहाल आईपीएल में वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
13 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
46 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines