Australia vs Pakistan, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। यह मैच डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर का आखिरी मैच है। इसके बाद डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। मैच के चौथे दिन जैसे ही डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरें तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा है। हर कोई वॉर्नर की आखिरी टेस्ट पारी देखने के लिए बेताब है। वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भी वॉर्नर की आखिरी टेस्ट पारी को लेकर खास तैयारियां की गई है। ये आखिरी टेस्ट सीरीज भी डेविड वॉर्नर को हमेशा याद रहने वाली है, ऑस्ट्रेलिया टीम उनको सीरीज जीत के साथ विदाई देने वाली है।
वॉर्नर ने आखिरी टेस्ट पारी में जड़ा अर्धशतक
मैदान पर जब डेविड वॉर्नर चौथे दिन बल्लेबाजी करने आए तो सबसे पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अंपायर्स ने हाथ मिलाकर उनका मैदान पर स्वागत किया। अपनी आखिरी टेस्ट पारी में वॉर्नर शानदार लय में नजर आए। मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के रूप में पहला झटका जल्दी ही लग गया था। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। अपने आखिरी टेस्ट मैच की आखिरी पारी में डेविड वॉर्नर ने कमाल का अर्धशतक लगाया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इस साल खेला जाएगा विश्व कप का 9वां सीजन, किस साल किसके नाम रहा खिताब
115 पर शिमटी थी पाकिस्तान की दूसरी पारी
पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद ही खराब रही। दूसरी पारी में पूरी पाकिस्तान की टीम महज 115 रनों पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए सैम अयूब ने 33 रन, बाबर आजम ने 23 और मोहम्मद रिजवान ने 28 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
7 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines