David Warner Record : ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से टी20 क्रिकेट खेलन की इच्छा जताई थी। जिसके बाद डेविड वॉर्नर अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मजह 36 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। लेकिन इससे पहले जब वह मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
वॉर्नर से पहले यह कारनाम कोई भी ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी नहीं कर पाया, जो 37 साल के वॉर्नर ने कर दिखाया। चलिए आपको बताते हैं कि वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या खास रिकॉर्ड बनाया है।
ये भी पढे़-IND vs ENG: भारत को लगा बड़ा झटका, एक और खिलाड़ी चोटिल, पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर
100 मैच खेलने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का 100वां टी20 मुकाबला खेल रहे हैं। इसके बाद वह पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। इसके अलावा वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टी20 मैच खेलने वाले सिर्फ तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं।
ये भी पढे़-IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की चोट के बाद सरफराज खान के लिए खुल सकता है Playing 11 का दरवाजा
वॉर्नर से आगे इस लिस्ट में सिर्फ एरोन फिंच हैं जिन्होंने 103 टी20 मुकाबले खेले हैं। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने भी वॉर्नर के समान ही 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा वॉर्नर दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। वॉर्नर के साथ इस लिस्ट में विराट कोहली और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
ये भी पढे़- Ravindra Jadeja Reaction: पिता के विवादित बयान पर रवींद्र जडेजा का जवाब, जानें बल्लेबाज ने क्या कहा
पाकिस्तान के खिलाफ खेला था आखिरी टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट सीरीज खेली थी। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। फिर पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट से पहले वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि वॉर्नर ने उस समय यह कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। वॉर्नर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि वॉर्नर टी20 वर्ल्ड कप बाद इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह सकते हैं।
वॉर्नर का इंटरनेशनल करियर
डेविड वॉर्नर का ऑस्ट्रेलिया के लिए करियर काफी शानदार रहा है। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 100 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें वॉर्नर ने 112 टेस्ट में 8786 रन बनाए हैं। वहीं 161 वनडे में वॉर्नर 6932 रन और टी20 में 2964 रन बनाए हैं। बता दें कि वॉर्नर ने 176 आईपीएल मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 6397 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
18 mins agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
28 mins agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
33 mins agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
1 hr agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
2 hrs agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines