David Warner Reply to Mitchell johnson: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल जॉनशन ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को लेकर विवादित बयान दिया था। इसको लेकर जॉनसन खूब सुर्खियों में है। दुनियाभर में कोई जॉनसन का समर्थन दे रहे हैं, तो कोई जॉनसन को ही ट्रोल कर रहे हैं। इस विवादित बयान के बाद कई दिग्गजों ने भी इस पर अपनी राय रखी है। अब पहली बार ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें वार्नर ने जॉनसन के बयान पर क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: ICC ने भी माना अहमदाबाद की पिच थी खराब! इन 5 पिचों को दी खराब रेटिंग
‘अक्सर आलोचनाएं होती रहती है’
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पारमाट्टा में एक कार्यक्रम के दौरान फॉक्स स्पोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जॉनसन के बयानों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हेडलाइन के बिना क्रिकेट का ऑस्ट्रेलियाई समर नहीं हो सकता था। वार्नर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अंतिम रेड-बॉल श्रृंखला खेलेने वाले हैं। शुरुआती दो मुकाबलों में उनके प्रदर्शन के आधार पर तीसरे टेस्ट में संभावित विदाई खेल शामिल होगा। इस दौरान वार्नर ने जॉनसन के बयान को लेकर कहा कि वह अपने पूरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की आलोचना के आदी रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारत के 3 खिलाड़ी अभी तक नहीं पहुंचे साउथ अफ्रीका, समझें क्या है पूरा माजरा?
‘मेरे माता-पिता ने मेहनत करना सिखाया’
वॉर्नर ने कहा कि बिना हेडलाइन के यह क्रिकेट का समर नहीं होगा। हर किसी के पास अपनी राय रखने का हक है, लेकिन आगे बढ़ते हुए हम अच्छे क्रिकेट खेलने और जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। मैं जहां बड़ा हुआ हूं, उससे मेल खाता हूं। मुझे मेरे मापा-पिता ने अच्छी परवरिश दी है, उन्होंने मुझे हर दिन कड़ी मेहनत करना सिखाया। जब आप विश्व मंच पर आते हैं, तो आपको एहसास नहीं होता कि उसके साथ क्या होता है। बहुत सारे मीडिया हैं, जो हमारी खूब आलोचना करते हैं, लेकिन इसमें बहुत सारी सकारात्मकताएं भी हैं। वार्नर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आज आप जो देख रहे हैं, वह अधिक महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB के लिए खेलना चाहता है अफगानी स्टार, कहा- ‘मैं आरसीबी के लिए खेलकर जीतना चाहता हूं’
पैट कमिंस ने भी दी प्रतिक्रिया
वार्नर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हम बहुत कुछ झेल चुके हैं। मैं एक दर्जन वर्षों तक डेवी या स्टीव जैसे किसी व्यक्ति के साथ खेल चुका हूं, हम एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से सुरक्षात्मक हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस ने भी जॉनसन के बयान को गलत बताया है। इस समय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में ऐसी कई चीजें हैं, जिनका हमें जश्न मनाना चाहिए। मुझे लगता है कि हमें उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उस पर बात करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 mins agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
59 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
12 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines