नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार है। ब्लू टीम को आगामी गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। प्रतिष्ठित सीरीज के शुरू होने से पूर्व बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शिरकत नहीं करेंगे। लगातार बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने घर लौटने का फैसला लिया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि वॉर्नर वर्ल्ड कप के चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद स्वदेश लौटेंगे।’ वॉर्नर पिछले कुछ माह से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को देखते हुए लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। यही वजह है कि कुछ प्रमुख टूर्नामेंट से पहले मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद टूटा दिल, मांगनी पड़ गई माफी
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बोर्ड ने वॉर्नर के रिप्लेसमेंट के तौर पर एरोन हार्डी को टीम में शामिल किया है। हार्डी ने इस साल के शुरुआत में ही अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया है। युवा खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू टी20 मुकाबला खेला था।
केन रिचर्डसन की भी हुई वापसी:
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर केन रिचर्डसन की भी टीम में वापसी हुई है। 32 वर्षीय रिचर्डसन को चोटिल स्पेंसर जॉनसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है जॉनसन को हैमस्ट्रिंग की शिकायत है।
खिलाड़ी भी नहीं है टी20 सीरीज का हिस्सा:
भारत के खिलाफ टी20 के लिए पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और जोश हेजलवुड जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है। कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड करेंगे।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान मुख्य कोच की भूमिका आंद्रे बोरोवेकन निभाएंगे। टीम के नियमित मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को आराम दिया गया है। वह स्वदेश रवाना हो रहे हैं।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:
मैथ्यू वेड (कप्तान), एरोन हार्डी, जेसन बेहरनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन और एडम जंपा।
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
51 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
55 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
5 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
6 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines