David Warner Baggy Green Cap Stolen: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 3 जनवरी से खेला जाएगा। इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वहीं तीसरे मैच से पहले डेविड वॉर्नर की बैगी ग्रीन कैप चोरी हो गई है। जिसको लेकर वॉर्नर थोड़े दुखी दिखाई दिए। बैगी ग्रीन कैप चोरी होने के बाद डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की।
आखिरी मैच से पहले वॉर्नर की बैगी ग्रीन कैप चोरी
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर डेविड वॉर्नर अपना आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। इस टेस्ट मैच से पहले वॉर्नर को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनकी बैगी ग्रीन कैप चोरी हो गई है। कैप चोरी होने के बाद डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि किसी ने मेरे सामान से मेरा बैकपैक चोरी कर लिया है इस बैगपैक में मेरा और मेरी बेटियों का सामान था। बैकपैक में मेरी बैगी ग्रीन कैप भी थी। जिसका चोरी हो जाना मेरे लिए काफी इमोशनल कर देने वाला है। इस वीडियो में वॉर्नर अपने हाथ में एक बैग भी लिए हुए हैं। इसके बाद वॉर्नर कहते हैं कि अगर किसी के पास मेरा बैकपैक है तो वो मुझको लौटा दो, जिसके बाद मैं उसको ये एक्सट्रा बैग दूंगा।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे डेविड वॉर्नर! फिर क्यों लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास; क्या है मामला
वनडे के बाद टेस्ट से लेंगे संन्यास
हाल ही में डेविड वॉर्नर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। जिसके बाद अब वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट अभी खेलते रहेंगे। डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 161 वनडे, 111 टेस्ट और 99 टी20 मुकाबले खेले हैं।
वनडे क्रिकेट में वॉर्नर के नाम 6932 रन हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर के नाम 8695 रन हैं, टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर ने 26 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में वॉर्नर के नाम 2894 रन है, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines