David Warner: ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एक बड़ा बयान दिया है, दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कोड ऑफ कंडक्ट के नियम में बदलाव किया था, जिससे वॉर्नर के कंगारू टीम का कप्तान बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा था, क्रिकेट जगत के गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बड़ी बात की है, जिससे अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि वॉर्नर को कप्तानी में कोई दिलचस्पी नहीं है।
मेरे लिए परिवार ज्यादा जरूरी
डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है, वॉर्नर इंस्टाग्राम नोट में अपने संदेश में लिखा कि ‘कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा जरूरी होती हैं, लेकिन मेरे लिए क्रिकेट से ज्यादा मेरा परिवार महत्वपूर्ण है। पांच साल पहले केपटाउन में जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ‘बॉल टैम्परिंग, सैंड पेपरगेट कांड’ सामने आया था, उसके बाद मुझे लगातार अपमान झेलना पड़ा था, तब मुझ पर बहुत हमले भी किए गए थे, लेकिन इस दौरान मुझे मेरे परिवार से पूरा समर्थन मिला था।’
मेरा परिवार ही मेरी दुनिया
36 साल के कंगारू बल्लेबाज ने कहा कि ‘इस घटना के बाद मेरी पत्नी कैंडिस और मेरी तीनों बेटियां इवी माइ, इंडी राइ और ईशा रोज ने मेरा इस मुश्किल वक्त में पूरा साथ दिया, इसलिए मेरा परिवार ही मेरी दुनिया है। उस टेस्ट के बाद मेरी कप्तानी पर से भले ही कभी न हटा हो, लेकिन मैंने अपने खेल और रवैये में बहुत सुधार किया है, इसके लिए मैंने बहुत मेहनत भी की है। उस वक्त मैंने जिस तरह की घटनाओं का सामना किया उसने मुझे बहुत तोड़ दिया था, लेकिन बीतें पांच सालों में केवल मेरा परिवार ही मेरे साथ खड़ा रहा, इसके अलावा आज तक मुझे किसी से कोई राहत नहीं मिली है।’
और पढ़िए – AUS vs WI: दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया, टीम में हुआ ये बड़ा बदलाव
दोबारा इस तरह की चीजों में नहीं पड़ना चाहता
डेविड वॉर्नर ने कहा कि ‘अब उनके अंदर बहुत से बदलाव आ चुके हैं, इसलिए वह इस तरह की चीजों में दोबारा से नहीं पड़ना चाहते और अपने परिवार को भी इन सब से दूर रखना चाहते हैं,’ डेविड वॉर्नर ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट कर दिया है कि वह परिवार की शर्त पर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार नहीं है। डेविड वॉर्नर की इस पोस्ट के बाद स्पष्ट हो चुका है कि वह टीम का कप्तान नहीं बनना चाहते हैं।
डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगाया था बैन
बता दें कि पांच साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बॉल टैम्परिंग के आरोपों के बाद डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर बैन लगा दिया गया था, इसके बाद वह बतौर क्रिकेटर टीम से जुड़े थे, लेकिन लंबे समय से वॉर्नर की कप्तानी पर लगे बैन को हटाने की मांग चल रही थी। वर्तमान में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति को देखते हुए कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट उन्हें फिर से टीम का कप्तान बनाने की मांग कर रहे थे।
बता दें कि हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कोड ऑफ कंडक्ट के नियमों में बदलाव किया था, नियमों में बदलाव के बाद वॉर्नर पर लगा बैन उसके दायरे में नहीं आ रहा था, ऐसे में माना जा रहा था कि डेविड वॉर्नर फिर से वनडे में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल सकते हैं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं. वॉर्नर ने साफ कहा कि जिस अपराध की वह सजा काट चुके हैं, उस पर अब बेवजह बात नहीं होनी चाहिए, वॉर्नर के इस संदेश के बाद माना जा रहा है कि अब ऑस्ट्रेलिया किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तानी सौंप सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines