South African Cricketer David Bedingham Withdraws Name: भारत के खिलाफ पहले ही टेस्ट मुकाबले में अपने बल्ले से जौहर दिखाने वाले अफ्रीकी युवा बल्लेबाज डेविड बेडिंघम ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे के लिए एसए20 से अपना नाम वापस ले लिया है। आज के युवा क्रिकेटर जहां टी20 क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। वहीं 29 वर्षीय बेडिंघम ने टेस्ट फॉर्मेट को प्राथमिकता दी है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से केपटाउन में खेला जाएगा। केपटाउन टेस्ट से पहले बेडिंघम ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि मैंने आगामी एसए20 के ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लिया है, जिससे न्यूजीलैंड दौरे पर जा सकूं।
यह भी पढ़ें- कैसे शिखर धवन के जीवन में हुई थी आयशा मुखर्जी की एंट्री?
बेडिंघम ने आगे कहा कि मेरे कोच की भी यही सलाह है। जब मुझे जानकारी मिली कि जो खिलाड़ी एसए20 में हिस्सा ले रहे हैं उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा तो मैंने मान लिया। क्योंकि मेरे खेलने की संभावना काफी ज्यादा है।
उन्होंने बताया कि यही वजह है कि मेरे दिमाग में दूसरा कोई ख्याल आया ही नहीं और मैंने तुरंत हामी भर दी कि मैं एसए20 में शिरकत नहीं करूंगा। मेरी टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी है। मुझे इसी फॉर्मेट में शिरकत करनी है।
मध्यक्रम के बल्लेबाज से जब पूछा गया कि उन्हें टी20 फॉर्मेट अपनी तरफ आकर्षित करता है? तो उन्होंने जवाब में कहा कि टेस्ट क्रिकेट देखना मुझे हमेशा से ही पसंद है। यही वजह है कि मैं इसे बोनस के रूप में भी देखता हूं। अगर कभी कोई बात (टी20 मैच) आती है तो मैं हमेशा ही टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट को प्राथमिकता दूंगा। न्यूलैंड्स में सेंचुरी जड़ना मेरा सबसे बड़ा सपना है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
30 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
56 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines