Damien Martyn Health Update: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन के परिवार ने उनकी सेहत के बारे में अच्छी खबर शेयर की है. उनकी पत्नी अमांडा ने ‘न्यूजकॉर्प’ के जरिए एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि दिग्गज बल्लेबाज की हालत में ‘काफी सुधार हो रहा है’. उन्होंने उस मेडिकल टीम को भी शुक्रिया अदा किया जो मार्टिन के मेनिनजाइटिस से लड़ने में मदद कर रही है.
मार्टिन की वाइफ ने क्या कहा?
बयान में कहा गया, ‘डेमियन का मेडिकल ट्रीटमेंट अच्छे से चल रहा है. हम गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम का भी दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में बहुत अच्छा काम किया है. ये एक चैलेंजिंग टाइम रहा है, और परिवार आपसे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश करता है.’
26 दिसंबर को बिगड़ी थी तबीयत
डेमियन मार्टिन को 26 दिसंबर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में भेज दिया गया था. इस मुश्किल वक्त में कई पूर्व क्रिकेटरों ने 54 साल के मार्टिन के लिए सपोर्ट दिखाया. हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और मार्टिन के दोस्त एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि मार्टिन की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है.
2 बार के वर्ल्ड चैंपियन
मार्टिन ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में अहम रोल अदा किया था, जहां उन्होंने 84 गेंदों में 88 रन बनाए थे. उन्होंने कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ 234 रनों की अटूट पार्टनरशिप करके एक बड़ा टारगेट सेट किया था, जिसे भारत हासिल नहीं कर पाया. वो 1999 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे.
आईपीएल के भी हिस्सा रहे
वो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और पूरे टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने उस टूर्नामेंट के 5 मैचों में 80.33 की औसत से 241 रन बनाए थे. मार्टिन ने 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, हालांकि वो कुछ वक्त के लिए आईपीएल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines