CSK vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से चेन्नई को रौंदा, प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट से चेन्नई को हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम ने प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. 13 मैचों में 16 अंकों के साथ टीम अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है.

IPL 2026 csk vs srh.jpg

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Highlights: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में सनराइजर्स की टीम ने शानदार रन चेज को अंजाम देते हुए 6 गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली है. चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 7 विकेट खोकर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में सनराइजर्स ने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की दमदार साझेदारी के दम पर 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ सनराइजर्स की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है और गुजरात के नाम के आगे भी क्वालीफाइड लिख गया है.

विज्ञापन

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम ने डेवाल्ड ब्रेविस की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवरों में 180 रनों का स्कोर खड़ा किया. ब्रेविस ने टीम के लिए 27 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कार्तिक शर्मा ने भी 19 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली. सनराइजर्स के लिए कप्तान पैट कमिंस सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने अपने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी ने चेन्नई की जबड़े से जीत छीन ली. दोनों ने मिलकर टीम के लिए 41 गेंदों में 75 रन जोड़े. ईशान ने 47 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली तो वहीं क्लासेन ने भी 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 47 रन बनाए. चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 46 रन खर्च किए और केवल 1 विकेट ही हासिल किया.

LIVE UPDATES

CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स ने जीता मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है. इस हार के बाद चेन्नई की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें और भी कम हो गई हैं.

CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स को लगा 5वां झटका

ईशान किशन एक मैच जिताऊ पारी खेलकर आउट हो गए हैं. उन्होंने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. ईशान ने इस मैच में 47 गेंदों में 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अंशुल कंबोज की गेंद पर वो कैच आउट हुए.

नितीश रेड्डी हुए आउट, हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

नितीश रेड्डी खराब बल्लेबाजी करते हुए आउट हो गए हैं. मुकेश चौधरी ने उन्हें अपना शिकार बनाया. रेड्डी के बल्ले से 7 गेंदों में 11 रन निकले. क्रीज पर सलील ओरारा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. हैदराबाद को जीत के लिए 17 गेंदों में 27 रनों की जरूरत है. दूसरी ओर ईशान किशन 59 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है.

CSK vs SRH Live Score: ईशान किशन ने ठोकी फिफ्टी

ईशान किशन ने एक छोर से मोर्चा संभाल रखा है. उन्होंने 37 गेंदों में 50 रनों की पारी खेल दी है. वह क्रीज पर जमे हुए हैं. 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 143/3 है. हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है. ईशान से अब हैदराबाद को खासा उम्मीदें हैं.

CSK vs SRH Live Score: हेनरिक क्लासेन को नूर अहमद ने किया चलता

हेनरिक क्लासेन की शानदार पारी का अंत हो गया है. हालांकि वह अर्धशतक बनाने से चूक गए. उन्होंने 26 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. नूर अहमद ने उन्हें चलता किया. 14.3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 131/3 है. दूसरी छोर से ईशान किशन 34 गेंदों में 49 रन बनाकर खेल रहे हैं. क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

CSK vs SRH Live Score: क्लासेन-ईशान की अर्धशतकीय साझेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत के लिए पूरी तरह से अब हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की जोड़ी की तरफ देख रही है. दोनों कमाल की लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों ने 29 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी कर ली है.

CSK vs SRH Live Score: 8 ओवरों में 83 रनों की जरूरत

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. क्लासेन 19 गेंदों में 33 तो वहीं ईशान 26 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को जीत हासिल करने के लिए 48 गेंदों में 83 रनों की जरूरत है.

SRH का स्कोर – 12 ओवर, 98/2

CSK vs SRH Live Score: एलीट लिस्ट में शामिल हुए क्लासेन

IPL में 2000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें


1120 - आंद्रे रसेल
1193 - अभिषेक शर्मा
1198 - निकोलस पूरन
1211 - वीरेंद्र सहवाग
1214 - हेनरिक क्लासेन*

CSK vs SRH Live Score: लक्ष्य की तरफ बढ़ रही सनराइजर्स

सनराइजर्स की टीम लक्ष्य का शानदार पीछा कर रही है. टीम के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. पहले 10 ओवरों में टीम ने 75 रन बना लिए हैं.

SRH का स्कोर – 10 ओवर, 75/2

CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स का दूसरा विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस मैच में दूसरा झटका लग चुका है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं. स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन ने उनका अहम विकेट हासिल किया है. अभिषेक के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

SRH का स्कोर – 7.4 ओवर, 56/2

CSK vs SRH Live Score: नूर को अभिषेक ने जड़ा छक्का

पावरप्ले के बाद नूर अहमद चेन्नई के लिए गेंदबाजी करने उतरे. उन्होंने अपने पहले ओवर में महज 8 रन खर्च किए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने छक्का जड़ा.

SRH का स्कोर – 7 ओवर, 53/1

CSK vs SRH Live Score: पावरप्ले में चेन्नई के गेंदबाजों का दबदबा

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को पावरप्ले में खामोश रखा है. टीम मे पहले 6 ओवरों में महज 45 रन खर्च किए हैं और ट्रेविस हेड का अहम विकेट भी हासिल किया है. सनराईजर्स के लिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

SRH का स्कोर – 6 ओवर, 45/1

CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स को लगा पहला झटका

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मुकेश चौधरी ने पहला झटका दिया है. ट्रेविस हेड इस मैच में महज 6 गेंदों में 6 रन बनाकर ही आउट हो गए हैं.

SRH का स्कोर – 2.5 ओवर, 18/1

CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स की बल्लेबाजी हुई शुरू

सनराइजर्स की पारी की शुरुआत हो चुकी है. टीम के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. टीम को जीत हासिल करने कि लिए पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करनी होगी.

SRH का स्कोर – 2 ओवर, 15/0

CSK vs SRH Live Score: खत्म हुई चेन्नई की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी खत्म हो चुकी है. टीम ने 20 ओवरों में 180 रन का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस सबसे ज्यादा 44 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. पारी की आखिरी गेंद पर प्रशांत वीर भी आउट हुए हैं.

CSK का स्कोर – 20 ओवर, 180/7

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई का लगा छठा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को शिवम दुबे के रूप में छठा विकेट मिला है. उन्होंने इस पारी में 26 रन बनाए. उनके आउट होने पर अकील हुसैन मैदान पर उतरे हैं.

CSK का स्कोर – 19 ओवर, 172/6

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई का 5वां विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5वां झटका लगा है. डेवाल्ड ब्रेविस शानदार पारी खेलर आउट हुए हैं. उन्होंने 27 गेंदों में 44 रन बनाए हैं. ब्रेविस के आउट होने के बाद प्रशांत वीर मैदान पर उतरे हैं.

CSK का स्कोर – 17.5 ओवर, 159/5

CSK vs SRH Live Score: 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 15 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है. टीम के लिए शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. दुबे 12 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं तो वहीं ब्रेविस 18 गेंदों में 24 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

CSK का स्कोर – 15 ओवर, 132/4

CSK vs SRH Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ का संघर्ष हुआ खत्म

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में लय में नजर नहीं आए. वो 11वें ओवर में पैट कमिंस का शिकार बने हैं. उन्होंने अपनी पारी में महज 71.43 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 15 रन बनाए हैं.

CSK का स्कोर – 11.3 ओवर, 100/4

CSK vs SRH Live Score: पैट कमिंस ने हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट


57 - शेन वार्न
41* - पैट कमिंस
40 - हार्दिक पांड्या
30 - अनिल कुंबले
25 - रवि अश्विन
20 - जहीर खान

CSK vs SRH Live Score: कार्तिक शर्मा की पारी हुई खत्म

हैदराबाद के खिलाफ मैच में कार्तिक शर्मा ने शुरुआत के मैच में कुछ शानदार शॉट जरूर खेले लेकिन वो 19 गेंदों में 32 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने हैं. गायकवाड़ के साथ मिलकर उन्होंने 42 रनों की साझेदारी की है.

CSK का स्कोर – 9.4 ओवर, 90/3

CSK vs SRH Live Score: कार्तिक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी

युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. 9 ओवर का खेल होने तक उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 32 रनों पर नाबाद बने हुए हैं.

CSK का स्कोर – 9 ओवर, 89/2

CSK vs SRH Live Score: गायकवाड़ के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में पावरप्ले में सबसे कम एसआर (1-6 ओवर)


124.6 - ऋतुराज गायकवाड़ (रन: 182)
126.5 - अंगकृष रघुवंशी (129)
127 - अजिंक्य रहाणे (123)
144.4 - साई सुदर्शन (270)


(कम से कम 100 गेंदों का सामना किया)

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई के नाम रहा पावरप्ले

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स के खिलाफ मैच पावरप्ले में 57 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है. टीम ने इस दौरान 2 बड़े विकेट भी गंवाए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

CSK का स्कोर – 6 ओवर, 57/2

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है. उर्विल पटेल ने इस मैच में 8 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली लेकिन वो साकिब हुसैन की स्लोअर बॉल का शिकार बने.

CSK का स्कोर – 4.3 ओवर, 48/2

CSK vs SRH Live Score: उर्विल ने लगाए दो लगातार छक्के

पैट कमिंस की गेंदों पर उर्विल पटेल ने लगातार दो छक्के जड़ दिए हैं. सीएसके ने 3 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं.

CSK का स्कोर – 3 ओवर, 43/1

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को तूफानी शुरुआत के बाद पहला झटका लग चुका है. सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने संजू सैमसन को ईशान किशन के हाथों कैच करवा दिया है. संजू ने इस मैच में 13 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली है.

CSK का स्कोर – 2.3 ओवर, 31/1

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की ताबड़तोड़ शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में आतिशी शुरुआत मिली है. संजू ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने का काम किया है. टीम ने दीसरे ओवर में भी 13 रन बटोर लिए हैं.

CSK का स्कोर – 2 ओवर, 30/0

CSK vs SRH Live Score: संजू ने दिलाई तूफानी शुरुआत

संजू सैमसन ने नितीश कुमार रेड्डी के पहले ही ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी है. पहले ही ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई का स्कोर 17 रन हो गया है.

CSK का स्कोर - 1 ओवर, 17/0

CSK vs SRH Live Score: संजू ने पहली गेंद पर जड़ा छक्का

नितीश कुमार रेड्डी ने पारी की पहली गेंद नो बॉल डाल दी है. इसके बाद फ्री हिट पर संजू सैमसन ने छक्का जड़ अपना खाता खोल लिया है.

CSK vs SRH Live Score: मैदान पर उतरे चेन्नई के बल्लेबाज

मैच की शुरुआत हो चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है.

CSK vs SRH Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

CSK इम्पैक्ट प्लेयर- मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह.

SRH इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद की प्लेइंग 11 में एक बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की प्लेइंग 11 में एक बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव हुआ है. टीम ने इस मैच में गुरजपनीत सिंह की जगह अकील हुसैन को मौका दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), ऋतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन

CSK vs SRH Live Score: धोनी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं

ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया है कि एम एस धोनी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं वो अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. गायकवाड़ के मुताबिक वो आखिरी मैच खेलते हुए दिख सकते हैं.

CSK vs SRH Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने चेपॉक में टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा/अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, डियान फॉरेस्टर/एमएस धोनी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ