Live Updates
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: 18 ओवर बाद पंजाब का स्कोर-198/5
18 ओवर में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं, शशांक सिंह 7 और मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पंजाब का छठा विकेट गिरा
नेहाल वडेरा 10 रन बनाकर मैच हेनरी की गेंद पर आउट हो गए.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पंजाब का 5वां विकेट गिरा
पंजाब किंग्स के कप्तान 26 गेंदों पर 50 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हो गए.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: 12 ओवर बाद पंजाब का स्कोर-127/3
12 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं, श्रेयस अय्यर 4 और नेहाल वडेरा 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद पंजाब का स्कोर-103/2
10 ओवर में पंजाब ने 2 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं, श्रेयस अय्यर 2 और कूपर कोनोली 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: 8 ओवर बाद पंजाब का स्कोर-88/1
8 ओवर में पंजाब ने 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं, प्रभसिमरन सिंह 38 और कूपर कोनोली 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पावरप्ले में पंजाब का स्कोर-68/1
पहले 6 ओवर में पंजाब ने 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं, प्रभसिमरन सिंह 25 और कूपर कोनोली 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS LIVE: 5 ओवर बाद पंजाब-63/1
पंजाब सुपरकिंग्स ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं. प्रभसिमरन सिंह 20 और कूपर कोनोली 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पंजाब का पहला विकेट गिरा
प्रियांश आर्य के रूप में पंजाब को पहला झटका लगा है. प्रियांश आर्य की तूफानी पारी का अंत हो गया है. उन्होंने 11 गेंदों में 39 रन बनाए. मैट हेनरी ने प्रियांश को चलता किया.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: तेज खेल रहे हैं प्रियांश और प्रभसिमरन
पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य तेजी के साथ रन बना रहे हैं. 3 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. पंजाब किंग्स बिना किसी नुकसान के 43 रन बना चुकी है. प्रियांश 9 गेंदों में 33 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन के बल्ले से 7 रन निकले हैं.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पंजाब किंग्स मैदान में उतर चुकी है. सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य उतर चुके हैं.
CSK vs PBKS LIVE: 20 ओवर बाद चेन्नई-209/5
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बना लिए, और इस तरह पंजाब किंग्स को 210 रन का टारगेट मिला.
CSK vs PBKS LIVE: 18 ओवर बाद चेन्नई-182/5
18 ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं. शिवम दुबे 22 और प्रशांत वीर 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS LIVE: चेन्नई का 5वां विकेट गिरा
सफराज खान 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
CSK vs PBKS LIVE: 14 ओवर बाद चेन्नई-130/4
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं शिवम दुबे 9 और सरफराज खान 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS LIVE: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा
कार्तिक शर्मा 1 रन बनाकर आउट
CSK vs PBKS LIVE: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा
विजयकुमार विशक ने आयुष म्हात्रे को 73 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
CSK vs PBKS LIVE: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा
12वें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं. युजवेंद्र चहल ने उन्हें अपना शिकार बनाया.
CSK vs PBKS LIVE: 8 ओवर बाद चेन्नई-101/1
10 ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं. ऋतुराज गाकवाड़ 24 और आयुष म्हात्रे 62 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS LIVE: 8 ओवर बाद चेन्नई-77/1
8 ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं. ऋतुराज गाकवाड़ 17 और आयुष म्हात्रे 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं
CSK vs PBKS LIVE: 6 ओवर बाद चेन्नई-57/1
पावरप्ले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं. ऋतुराज गाकवाड़ 14 और आयुष म्हात्रे 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS LIVE: 4 ओवर बाद चेन्नई-39/1
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 ओवर बाद 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं. ऋतुराज गाकवाड़ 12 और आयुष म्हात्रे 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
CSK vs PBKS LIVE: 2 ओवर का खेल हुआ खत्म
2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. सीएसके को खराब शुरुआत मिली है. सीएसके ने 14 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं. संजू दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 7 गेंदों में 7 रन बनाए. क्रीज पर आयुष म्हात्रे उतरे हैं.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: संजू और गायकवाड़ से उम्मीदें
संजू और गायकवाड़ से आज खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. सीएसके अपना पहला मैच होमग्राउंड यानी चेपॉक के मैदान पर खेल रही है.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: क्रीज पर उतरे संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़
सीएसके की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्रीज पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: मुशीर को नहीं मिला मौका
सरफराज खान के भाई मुशीर खान को पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला, जिससे भाइयों की टक्कर आज क्रिकेट फैंस को देखने को नहीं मिलेगी.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पंजाब की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: चेन्नई की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद ऋतुराज गायकवाड़ का बयान
टॉस हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'पिच थोड़ी सूखी लग रही है; मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत ज़्यादा बदलाव आएगा. अभी अप्रैल की शुरुआत है, इसलिए ओस का कोई असर नहीं पड़ना चाहिए. बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाना और उसे डिफेंड करना सही रहेगा. पिछले सीज़न में हमारा समय थोड़ा मुश्किल रहा था; कुछ गलतियां और चूकें हुईं, जो T20 गेम में हो सकती हैं. लेकिन वो सब अब पुरानी बात हो गई है; अब हर मैच पर अलग से ध्यान देना है और एक-एक करके आगे बढ़ना है. CSK फ्रेंचाइजी के लिए यही सबसे अहम बात रही है: एक मज़बूत टॉप ऑर्डर और ओपनर्स द्वारा अच्छी शुरुआत. इसी वजह से मैंने संजू सैमसन के साथ पार्टनरशिप की. एक बदलाव है: प्रशांत वीर, मैट शॉर्ट की जगह लेंगे.'
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद श्रेयस अय्यर का बयान
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. ये उनके घरेलू मैदान पर उनका पहला मैच है, इसलिए मैच कैसा रहता है, इस बात का दबाव उन्हीं पर होगा. मैं बस बातचीत करते वक्त पॉजीटिव, शांत और कूल रहना चाहता हूं, और नेगेटिविटी से बचना चाहता हूं. हमारी टीम की लाइन-अप को देखते हुए, इससे हमें बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस मिलता है; उनकी टीम काफी अच्छी है और लगातार अच्छा खेल रही है, और हम बस अपनी पूरी क्षमता से खेलना चाहते हैं. जब हालात मुश्किल हों, तो मैं गेंदबाजों का सामना करना चाहता हूं; मैं नहीं चाहता कि गेंदबाज हम पर हावी हों. इस बार भी मैं इसी सोच के साथ मैदान पर उतरना चाहता हूं. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.'
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयष अय्यर ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: 200 पार होगा स्कोर?
चेपॉक मैदान की पिच बैटिंग फ्रेंडली पिच मानी जाती है, ऐसे में अगर दोनों टीमें 200 का आंकड़ा पार कर जाए, तो ताज्जुब की बात नहीं होगी.
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: भाइयों की टक्कर?
CSK की तरफ से सरफराज खान और PBKS की तरफ से मुशीर खान आज का मुकाबला खेल सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो क्रिकेट फैंस को मैदान में सगे भाइयों की टक्कर देखने को मिल सकती है.
Chennai Super Kings vs Punjab Kings: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन पीबीकेएस ने 5 बाजी मार ली. आईपीएल 2026 में ये सीएसके की लगातार दूसरी हार और पंजाब की लगातार दूसरी जीत है. ये एक हाई स्कोरिंग मुकाबला साबित हुआ, जिसमें दोनों तरफ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई.
चेन्नई की शानदार बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयष अय्यर ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. ये फैसला तब सही साबित होता दिखा, जब संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन इनके बाद आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर जम गए, और दोनों के बीच 96 रन की साझेदारी हुए. फिर गायकवाड़ 28 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद का शिकार हो गए. इसके बाद म्हात्रे 43 गेंदों में 73 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, फिर इम्पैक्ट प्लेयर कार्तिक शर्मा क्रीज पर आए, लेकिन वो भी महज 1 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद सरफराज खान ने मैदान में तूफान ला दिया और महज 12 गेंदों में 32 रन ठोक डाले, रही सही कसर शिवम दुबे ने 45 रन बनाकर पूरी कर दी और 20 ओवर में चेन्नई का स्कोर 209/5 पहुंचा दिया.
पंजाब की दूसरी जीत
210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के ओपनर्स ने अपनी टीम को जबरदस्त शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. प्रशांत आर्य ने 39 और प्रभसिमरन सिंह 43 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद कूपर कोनोली ने भी संभलकर खेलते हुए 32 रनों का योगदान दिया. इसके बाद कप्तान श्रेयष अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन तूफानी पारी खेली. आखिर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने टीम तो जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines