हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs KKR IPL 2026 Highlights: चेपॉक में चेन्नई के आगे कोलकाता ने टेके घुटने, 'येलो आर्मी' ने मनाया 'व्हिसल पोड़ू' वाला जश्न

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: चेपॉक मैदान में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की, वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स को इस साल चौथी हार झेलनी पड़ी, जबकि उनका एक मैच बारिश से धुल गया था. 3 बार की चैंपियन अभी भी एक अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बरकरार है.

विज्ञापन
CSK vs KKR

Live Updates

23:30 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: चेन्नई की जीत

चेन्नई ने कोलकाता को 32 रन से हरा दिया. केकेआर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई

22:42 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: कोलकाता का छठा विकेट गिरा

रिंकू सिंह 6 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं.

22:40 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 12 ओवर में कोलकात-90/5

12 ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं. रोवमन पॉवेल 2 और रिंकू सिंह 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:34 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: कोलकाता का 5वां विकेट गिरा

नूर अहमद ने कैमरून ग्रीन को 'गोल्डन डक' पर आउट कर दिया.

22:33 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा

केकेआर के कप्तान 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

22:16 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 8 ओवर में कोलकात-52/2

8 ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं. अंगकृष रघुवंशी 21 और अंजिक्य रहाणे 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:07 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 6 ओवर में कोलकात-36/2

पावरप्ले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं. अंगकृष रघुवंशी 5 और अंजिक्य रहाणे 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:58 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

खलील अहमद ने सुनील नरेन को 24 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

21:46 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: कोलकाता का पहला विकेट गिरा

फिन ऐलन 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

21:21 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 20 ओवर बाद चेन्नई- 192/5

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 192 रन बनाए, और इस तरह कोलकाता नाइटराइडर्स को 193 रन का टारगेट मिला.

21:05 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 18 ओवर बाद चेन्नई- 175/5

18 ओवर बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं.

21:03 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: चेन्नई का 5वां विकेट गिरा

डेवाल्ड ब्रेविस 41 रन बनकार पवेलियन लौट गए हैं.

20:55 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

सरफराज खान 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

20:50 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 15 ओवर बाद चेन्नई- 142/3

15 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं. सरफराज खान 15 और डेवाल्ड ब्रेविस 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:26 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

चेन्नई को तीसरा झटका, संजू सैमसन 48 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं.

20:21 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद चेन्नई- 102/2

10 ओवर बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 40 और डेवाल्ड ब्रेविस 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:00 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 6 ओवर बाद चेन्नई- 72/2

पावरप्ले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं.

19:59 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: चेन्नई को दूसरा झटका

आयुष म्हात्रे 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

19:42 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: चेन्नई को पहला झटका

ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर अनुकूल रॉय के शिकार बने

19:41 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: 2 ओवर बाद चेन्नई- 25/0

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले 2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 25 रन बना लिए है. संजू सैमसन 14 और ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बना कर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:32 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: चेन्नई की पारी शुरू

संजू सैमसन-ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद

19:09 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: कोलकाता की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

19:07 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: चेन्नई की प्लेइंग 11

संजू सैमसन ((विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

19:02 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: कोलकाता ने जीता टॉस

कोलकाता ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

18:32 (IST) 14 Apr 2026

CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स

चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • सुनील नरेन- 26 विकेट @20.73, इकॉनमी रेट- 6.31
  • रवींद्र जडेजा- 21विकेट @25.19, इकॉनमी रेट- 7.53
  • रविचंद्रन अश्विन- 16 विकेट @19.43, इकॉनमी रेट- 6.26
  • ड्वेन ब्रावो- 15 विकेट @23.73, इकॉनमी रेट- 9.28
  • वरुण चक- 13 विकेट @23.76, इकॉनमी रेट- 7.02
  • 18:27 (IST) 14 Apr 2026

    CSK vs KKR IPL 2026 LIVE: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी.

  • सुरेश रैना- 610 रन @35.88, स्ट्राइक रेट- 133.47
  • एमए सधोनी- 515 रन @42.91, स्ट्राइक रेट- 131.04
  • फॉफ डुप्लेसी- 423 रन @47.00, स्ट्राइक रेट- 134.28
  • आंद्रे रसेल- 343 रन @38.11, स्ट्राइक रेट- 167.31
  • रॉबिन उथप्पा- 338 रन @37.55, स्ट्राइक रेट- 152.25
  • Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स को 32 रन से मात देकर मौजूदा आईपीएल सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. मेजबान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही कमाल की रही जिसकी बदौलत केकेआर को इस साल अब तक पहली जीत नसीब नहीं हो पाई. येलो आर्मी अब 4 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई.

    चेन्नई की शानदार बल्लेबाजी

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन अंजिक्य रहाणे का ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि उनके गेंदबाज 20 ओवर में 5 विकेट ही निकाल पाए, जिसके कारण येलो आर्मी ने 192 रन का स्कोर बना लिया. भले ही ऋतुराज गायकवाड़ महज 7 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन बाकी बैटर्स ने रनों की रफ्तार को बनाए रखा. आयुष म्हात्रे 17 गेंदों में 38 रन बनाकर वैभव अरोड़ा के शिकार बने. संजू सैमसन भी तेजी से फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन कार्तिक त्यागी ने उन्हें 48 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस 41, सफराज खान 23, शिवम दुबे 13 और जेमी ओवरटन 15 रन बना पाए.

    कोलकाता का फ्लॉप शो

    193 रन का पीछा करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम को पहला झटका फिन ऐलन के तौर पर लगा, जब केकेआर स्कोर महज 13 रन था. हालांकि सुनील नरेन (24), अंजिक्य रहाणे (28) और अंगकृष रघुवंशी(27) ने पारी को संभाला, लेकिन वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. इसके बाद रिंकू सिंह (6) और कैमरून ग्रीन (0) ने निराश किया.हालांकि रोवमेन पॉवेल (31) और रमनदीप (35) ने थोड़ा दम दिखाया, लेकिन केकेआर 20 ओवर में महज 160 रन ही बना पाई. सीएसके की तरफ से नूर अहमद ने 3, अंशुल कंबोज ने 2, अकील हुसैन और खलील अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किए

    विज्ञापन

    चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन ((विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

    कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

    विज्ञापन

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Shariqul Hoda

    न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
    ... और पढ़ें

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola