हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: ये शॉट बुड्ढा होकर भी याद करेगा...MS Dhoni ने फाइनल में किससे कही ये बात?

विज्ञापन
IPL 2023 Final CSK vs GT MS Dhoni Ambati Rayudu

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 की ट्रॉफी उठा ली है। चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता। बारिश के बाद लगभग ढाई दिन तक चले मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। रोमांचक मैच में कभी मैच का पलड़ा जीटी की तरफ रहा, तो कभी सीएसके ने बाजी पलटी।

आखिरकार सीएसके के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 2 गेंदों में 10 रन ठोक टीम को शानदार जीत दिला दी। इस जीत में रुतुराज गायकवाड़ के 26, डेवॉन कॉनवे के 47, शिवम दुबे के 32, अजिंक्य रहाणे के 27, अंबाती रायडू के 19 और रवींद्र जडेजा के 15 रन शामिल रहे। रायडू ने 8 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के ठोके। एक दिन पहले ही संन्यास ले चुके रायडू ने ऐसे समय में बाजी पलटी जब सीएसके को एक-एक रन बनाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि वह मोहित शर्मा की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हो गए।

धोनी ने रायडू से बोला- ये जो शॉट तूने मारा है, उसे बुड्ढा होकर भी याद करेगा  

रायडू ने मैच के बाद कहा- यह एक फेयरीटेल का अंत है। मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता था। यह अविश्वसनीय है। यह जीत कुछ ऐसी है जिसे मैं अपने पूरे जीवन के लिए याद रखूंगा। पिछले 30 सालों में मैं कड़ी मेहनत करके खुश हूं। मैं इस पल को अपने परिवार और अपने पिता को धन्यवाद देना चाहता हूं, उनके बिना मैं आज यहां नहीं होता। रायडू ने मैच के बाद कप्तान एमएस धोनी की बात को याद किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1663285729387225095?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

उनसे जब पूछा गया कि मैच से पहले और बाद में धोनी ने उनसे क्या कहा, तो रायडू ने कहा- धोनी मुझसे बोले कि ये जो शॉट तूने मारा है, उसे बुड्ढा होकर भी याद करेगा। हालांकि रायडू ने साफ नहीं किया कि वे अपने छक्के वाले शॉट की बात कर रहे थे या फिर शानदार बल्लेबाजी करने के बाद खराब शॉट खेलकर मोहित शर्मा को कैच थमाने वाले शॉट की…बहरहाल जो भी हो रायडू का फेयरवैल बहुत अच्छा रहा। आखिरकार उन्होंने एक बार फिर आईपीएल की ट्रॉफी उठा ली।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola