नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में CSK कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। धीमे विकेट पर उनका ये फैसला सही साबित हुआ।
168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। इस तरह कैपिटल्स को 27 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कैपिटल्स ने पहले ही ओवर में कप्तान डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया। कैपिटल्स के तीन विकेट पावरप्ले के अंदर गिर गए। मैच के बाद वॉर्नर ने पहले ही ओवर में बार-बार गिर रहे विकेट पर चिंता जताई। साथ ही मिचेल मार्श के विकेट के बारे में भी बात की।
और पढ़िए – MI vs RCB: ‘मुझे नहीं पता कि अब अच्छा स्कोर क्या है’ 200 रनों का टार्गेट आसानी से चेज करने के बाद रोहित शर्मा…
यह पांचवां या छठा मौका है जब हमने पहले ओवर में विकेट गंवाया
वॉर्नर ने कहा- पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने से मैच हमसे दूर हो गया। यह पांचवां या छठा मौका है, जब हमने पहले ओवर में विकेट गंवाया। हमारा ओपनिंग कॉम्बिनेशन अहम है, लेकिन हमने रन आउट होकर भी एक विकेट गंवाया। हमारे विकेट तेजी से गिरे जिससे खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल लिया।
और पढ़िए – DC vs CSK Preview: जीत की हैट्रिक दर्ज करने चेन्नई के खिलाफ उतरेगी दिल्ली, देखें पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड
हमें बस अच्छी शुरुआत करनी थी
वॉर्नर ने आगे कहा- हमें बस अच्छी शुरुआत करनी थी। ये भी देखना था कि हमारा एक बल्लेबाज लंबी बल्लेबाजी करे। फिर बीच के ओवरों में चार ओवर ऐसे थे जब हम स्ट्राइक रोटेट भी नहीं कर पाए। अगर अच्छी गेंदें आपको आउट कर देती हैं तो बात अलग है। हमें बस उन चौड़े हाफ-ट्रैकर्स को बेहतर तरीके से हिट करने की जरूरत थी। हमें यहां बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। हमें अलग-अलग चीजों को आजमाने की जरूरत थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।
कैपिटल्स के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह
इस हार के बाद कैपिटल्स का प्लेऑफ में क्वालिफाई करना काफी मुश्किल हो गया है। कैपिटल्स की टीम 11 मैचों में से 7 में हार के बाद दसवें स्थान पर है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में से 7 में जीत के बाद प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
27 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
2 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
9 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
10 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
11 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
13 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
13 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines