Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: आईपीएल 2026 का ऑक्शन 18 दिसंबर को होने वाला है. उससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल था. फ्रेंचाइजी ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को भी रिटेन किया है. जिसके पीछे का कारण पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के पहले दिन ही बता दिया है. उर्विल ने तूफानी शतक जड़कर 14 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है.
वैभव सूर्यवंशी का टूट गया रिकॉर्ड
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के पहले दिन गुजरात बनाम सर्विसेज मैच में बड़ा रिकॉर्ड बन गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करके सर्विसेज की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए कप्तान उर्विल पटेल ने सिर्फ 31 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. हाल में ही 32 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने भी इंडिया ए के लिए यूएई में शतक जड़ा था. उर्विल ने 37 गेंदों में 12 छक्के और 10 गगनचुंबी छक्के की मदद से नाबाद 119 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही गुजरात ने सिर्फ 12.3 ओवर में 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. उर्विल के साथ देते हुए आर्या देसाई ने भी 35 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम इंडिया से गलती
लिस्ट में भी टॉप पर हैं उर्विल पटेल
पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ही उर्विल पटेल ने 27 नवंबर को सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ा था. टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में उर्विल पटेल टॉप 5 में 2 बार नजर आ रहे हैं. उर्विल के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी 28 गेंदों में शतक जड़ा है. इसके अलावा चौथे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी तो वहीं 5वे स्थान पर ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं. पंत ने भी 32 गेंदों में ही शतक जड़ा था. आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले उर्विल की इस पारी ने उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेइंग 11 में भी पक्की कर दी है.
ये भी पढ़ें: CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हासिल किया बड़ा मुकाम, रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया अपना नाम
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
13 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
18 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines