Deodhar Trophy 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी और सिक्सर किंग शिवम दुबे (Shivam Dube) ने एक बार फिर से अपना जादू बिखेरा है। देवघर ट्रॉफी में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए युवा खिलाड़ी ने 83 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी इस इनिंग के चलते नॉर्थ जोन को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि शिवम दुबे का हाल ही में एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में चयन किया गया है।
शिवम दुबे ने लगाई छक्कों की झड़ी
मैच में जब शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम परेशानी में थी। 260 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए टीम ने 90 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में दुबे आए और छा गए। उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद अचानक रफ्तार पकड़ी। उन्होंने 78 गेंदों में नाबाद 83 रन की पारी खेलते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की। इस बीच उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। जिसमें से एक शॉट का वीडियो तो बीसीसीआई द्वारा भी शेयर किया गया है।
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। नॉर्थ जोन से कप्तान नितीश राणा (54), हिमांशु राणा (54) और शुभम रोहिल्ला (56*) ने अर्धशतक लगाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की टीम ने शुरुआत में तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि बाद में जमकर वापसी की और शिवम दुबे की पारी के चलते मैच जीत लिया। टीम की तरफ से हार्विक देसाई ने भी अर्धशतक जड़ा।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
8 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines