हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रेयस अय्यर हुए बाहर, तो CSK प्लेयर को तुरंत मिलेगी टीम इंडिया में जगह! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बड़ा अपडेट

Shreyas Iyer Possible Replacement: 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. टीम इंडिया के स्क्वाड में श्रेयस अय्यर को जगह मिली है लेकिन फिटनेस पर पूरा मामला टिका हुआ है. अगर अय्यर को CoE से क्लियरेंस नहीं मिलती है, तो CSK के स्टार प्लेयर का टीम इंडिया में कमबैक हो जाएगा.

विज्ञापन
श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट

Shreyas Iyer Possible Replacement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी 2026 से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबलों का आयोजन होगा. 3 जनवरी को BCCI ने भारत के 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान कर दिया. श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में जगह मिली लेकिन BCCI ने साफ किया कि पूरी तरह फिट होने के बाद ही उनके खेलने पर विचार किया जाएगा. सभी के मन में सवाल है कि अगर अय्यर फिट नहीं हुए, तो किस प्लेयर की टीम में एंट्री होगी. अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है.

श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर सवाल

श्रेयस अय्यर को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग करते हुए चोट आई थी. इसके बाद वो एक्शन से दूर हो गए और पूरी साउथ अफ्रीका सीरीज मिस की. बताया जा रहा था कि अय्यर शायद IPL में वापसी करेंगे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया. BCCI ने बताया कि CoE से अय्यर को हरी झंडी मिल गई, तभी वो खेलेंगे.

अय्यर नहीं हुए फिट, तो कौन होगा टीम में शामिल?

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अगर अय्यर अपनी फिटनेस साबित करने में असफल रहे, तो फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री हो जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया, ‘चांस कम है लेकिन अगर अय्यर फिट नहीं हुए, तो सिलेक्टर्स ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दे देंगे. हालांकि, ऐसा होने के चांस बहुत ज्यादा कम हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम ने भारत आने से क्यों किया इनकार? BCB ने बताया असली कारण

अय्यर खेलेंगी विजय हजारे ट्रॉफी के मैच?

श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक मैच का हिस्सा बनने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वो 6 जनवरी को मुंबई के हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. अय्यर इस मुकाबले द्वारा खुद की फिटनेस को साबित कर सकते हैं. विराट कोहली भी 6 जनवरी को दिल्ली के लिए VHT में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

ये भी पढ़ें:- T20 क्रिकेट में एक पारी में दो बल्लेबाज हुए रिटायर आउट, फिर पलट गया पूरा मैच, फैसले के बाद मचा बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola