'वो जब से मेरी जिंदगी में आई', मनोज तिवारी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते वक्त पत्नी पर यूं लुटाया प्यार

Cricketer Manoj Tiwari

Cricketer Manoj Tiwari

Cricketer Manoj Tiwari: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी ने 2 जुलाई 2023 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 37 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। 37 साल के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए साल 2015 में आखिरी मैच खेला था। अब संन्यास का ऐलान करते हुए ये स्टार खिलाड़ी मनोज भावुक हो गए। उन्होंने अपने शुभचिंतकों का आभार माना और पत्नी सुष्मिता रॉय पर प्यार लुटाया।

विज्ञापन

मनोज तिवारी ने पत्नी पर यूं लुटाया प्यार

मनोज तिवारी ने संन्यास का ऐलान करते वक्त पोस्ट में लिखा ‘सुष्मिता रॉय (पत्नी) का भी शुक्रिया. वह जब से मेरी जिंदगी में आई है, तब से हमेशा मेरा साथ दे रही है। उसके समर्थन के बिना मैं जीवन के उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता जहां मैं आज हूं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CveRzImttqR/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मनोज तिवारी ने साल 2013 में की थी शादी

मनोज तिवारी और सुष्मिता तिवारी की पहली मुलाकात साल 2006 में हुई थी। दोनों ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया। फिर 2013 में शादी कर ली। इन दोनों के यहां साल 2017 में एक बेटा हुआ, जिसका नाम युवान है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं क्रिकेटर मनोज तिवारी की पत्नी

क्रिकेटर मनोज तिवारी की पत्नी सुष्मिता रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं। इंटस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 43.2K है। वह अपने पति मनोज के साथ कई रोमांटिंग फोटो-वीडियो भी शेयर करती हैं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ