पुणे: क्रिकेटर केदार जाधव के पिता महादेव सोपान जाधव सोमवार सुबह से पुणे के कोथरूड इलाके से लापता हो गए। क्रिकेटर ने अलंकार पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुणे पुलिस ने 75 वर्षीय महादेव की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को ढूंढ़ निकाला। क्रिकेटर ने भी इसकी पुष्टि की है।
केदार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में कहा था कि महादेव पुणे शहर के कोथरूड इलाके के रहने वाले हैं। महादेव सोमवार को परिवार में किसी को बताए बिना घर से चले गए और वापस नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन वे उनका पता नहीं लगा सके।
और पढ़िए – पुलिस ने ढूंढ़ निकाले केदार जाधव के पिता, लापता होने के बाद क्रिकेटर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
डिमेंशिया से पीड़ित हैं पिता
पुलिस को दी शिकायत में केदार ने बताया कि उसके पिता डिमेंशिया से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा- ‘मेरे पिता महादेव जाधव हमारे घर से सुबह 11.45 बजे से लापता हैं। मैं अपने पिता और मां मंदाकिनी (65) के साथ सिटी प्राइड थिएटर के पास कोथरूड में रहता हूं। गुम होने से पहले उन्होंने हमारी पार्किंग में कुछ चक्कर लगाए और फिर अचानक गेट से बाहर चले गए। हमने उनका पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिले इसलिए मैं इस गुमशुदगी की शिकायत दे रहा हूं।”
और पढ़िए – PAK vs AFG: शादाब खान ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी
सफेद शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखा है
केदार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता ने सफेद शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखा है और काली चप्पल पहन रखी है। उनका रंग में गोरा है। वह चश्मा पहने हुए हैं और सर्जरी के कारण उनके गाल पर निशान है। वह अपने साथ कोई पैसा या मोबाइल नहीं ले जा रहे हैं। वह मराठी बोलते हैं, लेकिन लगातार नहीं बोल पाते।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
6 mins agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
45 mins agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
1 hr agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
1 hr agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines