ROI vs MP: ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश के बीच चल रहे मुकाबले में एक बल्लेबाज ने धमाका कर दिया है। इस बल्लेबाज ने पहली पारी में शानदार दोहरा शतक लगाया, जबकि अब दूसरी पारी में भी शानदार शतक लगाया है। जिससे रेस्ट ऑफ इंडिया की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है।
यशस्वी जायसवाल ने फिर लगाया शतक
यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी धमाका किया है। यशस्वी जायसवाल ने अपने ईरानी कप डेब्यू मैच में दोनों पारियों में शतक लगाकार इतिहास बना दिया है। इसी मैच की पहली पारी में यशस्वी ने 213 रनों की पारी खेली थी, जबकि अब दूसरी पारी में उन्होंने फिर शानदार शतक जमाया। इस तरह ईरानी कप के एक मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1631912038338564096?s=20
यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 30 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 213 रन बनाए, जबकि अभी वह 141 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरी पारी में यशस्वी अब तक 16 चौके और 3 शानदार छक्के लगा चुके हैं। जिससे उनकी टीम भी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
रेस्ट ऑफ इंडिया की लीड 429 रन
बता दें कि यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी की दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया की लीड फिलहाल 429 रनों पर पहुंच गई है। जिससे रेस्ट ऑफ इंडिया मैच में काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के लिए यह टारगेट हासिल करना बहुत मुश्किल होने वाला है।
इंडिया में एंट्री की दावेदारी
खास बात यह है कि घरेलू क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं। जायसवाल अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे हैं। खास बात यह है कि वह अपनी बल्लेबाजी से अपने सभी प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों पर भी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जायसवाल जरूरत पड़ने पर नंबर-3 या 4 पर भी भारतीय टीम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। आईपीएल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल इस बार भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
11 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines