अमर देव पासवान
Cricket World Cup 2023 Final: आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाने वाला है। पूरा भारत तैयार होकर 2 बजने का इंतजार कर रहा है। गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में विश्व कप का ये फाइनल मैच खेला जाएगा। पूरे देश में आज सुबह से ही भारत की जीत के लिए यज्ञ और हवन किये जा रहे हैं। ऐसे में भला पश्चिम बंगाल कैसे पीछे रह सकता है। पश्चिम बंगाल के भी कोने -कोने में भारत की जीत के लिए सुबह से ही यज्ञ और हवन किये जा रहे हैं। इसी बीच आसनसोल में क्रिकेट प्रेमियों का एक अलग की रूप देखने मिला है।
विराट कोहली के पुतले की पूजा
बंगाल में कई जगह क्रिकेट प्रेमियों की अनोखी दीवानगी देखने को मिली है। एक ओर जहां आसनसोल में क्रिकेट प्रेमियों ने विराट कोहली के मोम पुतले को फूलों का पहनाकर, उसकी आरती उतारते हुए पूजा- अर्चना की। वहीं, राज्य में कई जगह क्रिकेट प्रेमी छठ घाट पर पहुंच गए और छठ मईया से भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही वो लोग छठ घाट पर सुबह से अनुष्ठान कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस का मानना है की छठ मईया भारतीय क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगी।
यह भी पढ़ें: IND Vs AUS, World Cup 2023 Final: ऐतिहासिक मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर FREE में कैसे देखें? यहां है जवाब
खत्म हुआ इंतजार
क्रिकेट प्रेमियों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था। वह पल अब बस कुछ मिनटों की दूरी पर है। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला शुरू होने वाला है। इस ऐतिहासिक मुकाबले का साक्षी अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा। खिताब पर कब्जा जमाने के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। मैच से पहले बात करें आप इस हाई वोल्टेज मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में कैसे और कहां देख सकते हैं, तो पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार है।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
41 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
42 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines