Cricket Quiz: 2007 और 2026, दोनों टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर कौन? हैरान करने वाला है जवाब

T20 World Cup Quiz: टी20 वर्ल्ड के इतिहास में कई कीर्तिमान बने हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जो बेहद अनोखा है. दुनिया में सिर्फ एक ही ऐसा क्रिकेटर है जिसने 2007 और 2026 दोनों वर्ल्ड कप एडिशन खेले हैं. फिलहाल इस लेजेंड की उम्र 40 पार कर चुकी है, लेकिन क्रिकेट लेकर उनका जुनून अब भी बरकरार है.

T20 World Cup ZIM

T20 World Cup ZIM

Cricketer Who Played In Both The 2007 And 2026 T20 World Cups: हर इंडियन क्रिकेट फैंस इस बात से वाकिफ है कि टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन साल 2007 में खेला गया था, तब साउथ अफ्रीका की धरती पर टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में इस खिताब पर कब्जा जमाया था. साल 2026 इस ग्लोबल टूर्नामेंट का 10वां एडिशन है, तब से लेकर अब तक 19 साल बीत चुके हैं, लेकिन एक ऐसा प्लेयर है जिसने पहला और मौजूदा, दोनों वर्ल्ड कप खेला है.

विज्ञापन

2007 और 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाला प्लेयर

सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले प्लेयर के बारे में पूछा जाए तो जाहिर सी बात है, कि आपके जेहन में रोहित शर्मा का नाम आएगा, जिन्होंने 2007 से लेकर 2024 तक टूर्नामेंट के 9 एडिशन में हिस्सा लिया, हालांकि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे मौजूदा एडिशन में वो नहीं खेल रहे हैं.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर दुनिया के इकलौते ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने 2007 और 2026 दोनों टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को रिप्रेजेंट किया. 12 सितंबर 2007 को केपटाउन में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 गेंदों में 60 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने कंगारुओं के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

ब्रेंडन टेलर जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के खिलाफ मैच खेलने उतरे, तो वो 40 साल के हो चुके थे, लेकिन 31 रन बनाने के बाद वो रिटायर्ड हर्ट हो गए. यही वजह है कि कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे की धामकेदार जीत के दौरान वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए. गौरतलब है कि टेलर के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप का 5वां एडिशन है.

विज्ञापन

क्या अगला एडिशन खेलेंगे टेलर?

ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के लिए ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं, उन्होंने 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और कुल मिलाकर 10,000 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन अपने नाम किए हैं. अपने अपनी नेशनल टीम के लिए किसी लेजेंड से कम नहीं है, 18 शतक और 57 फिफ्टीज इस बात का सबूत हैं. अब क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि टेलर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2028 में भी शिरकत करें, तब वो 42 साल के हो जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ