हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘हम मामले की गंभीरता को…’,डेविड वॉर्नर के ड्रिंक एंड ड्राइव केस में बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

David Warner Drink and Drive case: डेविड वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव केस में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उनको इस मामले में 7 मई को कोर्ट में पेश होना है जहां उनके दोषी पाए जाने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ऐसे में इसी बीच अब ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेट बोर्ड की तरफ से चुप्पी तोड़ी गई है. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

David Warner Drink and Drive case: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इन दिनों ड्रिंक एंड ड्राइव केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने उनको शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार किया था. सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो अपने दोस्त के साथ गाड़ी में थे और मारूब्रा वाले घर जा रहे थे. रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका और जांच में उनका अल्कोहल लेवल पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उनके ऊपर ड्रिंक ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया. अब इस मामले में न्यू साऊथ वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने चुप्पी तोड़ी है. आइए आपको भी बताते हैं कि उनकी तरफ से क्या कहा गया है. 

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?

क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स की तरफ से इस मामले की गंभीरता को समझा गया है. बोर्ड की तरफ से जारी किए बयान में कहा गया, क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचने और सेफ ड्राइविंग का समर्थक है और इस तरह की घटनाओं को बहुत गंभीरता से लेता है. वॉर्नर खुद भी इन आरोपों की गंभीरता को जानते हैं. हम इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं. वॉर्नर को 7 मई को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना, जिसमें अगर वो दोषी पाए जाते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

PSL खेल के लौटे हैं वॉर्नर

डेविड वॉर्नर को इस साल आईपीएल के ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिल पाया था. ऐसे में उन्होंने इस बार पाकिस्तान सुपर लीग खेलने का फैसला किया. टूर्नामेंट में उन्होंने कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे थे. इस मामले को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया है कि वॉर्नर ने अपनी गलती मान ली है. उन्होंने पुलिस से 3 ग्लास वाइन पीने की बात कबूली है. अगर वो इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके करियर पर संकट हो सकता है. फिलहाल हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट उनके ऊपर लगे आरोपों पर क्या सजा सुनाता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: KKR के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 25.20 करोड़ वाला खिलाड़ी करेगा अगले मुकाबले में गेंदबाजी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola