Cricket: आईपीएल ऑक्शन में इस बार कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया गया है,लेकिन कुछ खिलाड़ियों को इस बार उनकी पुरानी रकम से बहुत कम दाम पर खरीदा गया है। मुंबई इंडियंस ने भी ऐसे ही एक खिलाड़ी पर इस बार पैसा लगाया था, लेकिन उनका फैसला फिलहाल सही होता दिख रहा है, क्योंकि यह खिलाड़ी बिग बैश लीग में धमाल मचा रहा है।
जॉय रिचर्ड्सन 150 की स्पीड से कर रहें बॉलिंग
ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर जॉय रिचर्ड्सन को इस बार मुंबई इंडियंस ने अपने खेमे में शामिल किया है, मुंबई ने रिचर्ड्सन को 1.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकार अपना बनाया, बिग बैश लीग के मैचों में रिचर्ड्सन प्रदर्शन मुंबई के फैसले को सही साबित करता दिख रहा है क्योंकि रिचर्ड्सन 150 की स्पीड से बॉलिंग कर रहे हैं।
और पढ़िए – ‘हम बहुत हो-हल्ला मचाते हैं…,’ विराट कोहली-केएल राहुल पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान
https://twitter.com/cricketcomau/status/1608418426917355520?s=20&t=_RLH-SZHReLEogDjm4o-TA
और पढ़िए – पृथ्वी शॉ को क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, आंकड़े बता देंगे वजह
14 करोड़ से सीधे 1.50 करोड़ पर आए
जॉय रिचर्ड्सन को 2021 के आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन फीका ही रहा था, जिसके बाद 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्होंने अपना नाम नहीं दिया था। लेकिन 2023 के मिनी ऑक्शन ने रिचर्ड्सन ने अपना नाम दिया,लेकिन इस बार उन्हें मुंबई ने 1.50 करोड़ में खरीदा, इस तरह से उन्हें पूरा 12.50 करोड़ का नुकसान हुआ। लेकिन भले ही रिचर्ड्सन के पैसे कम हो गए हैं, लेकिन उनकी धार में कमी नहीं आई है।
150 की स्पीड से चटका दिए 4 विकेट
जॉय रिचर्ड्सन बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से खेल रहे हैं, उन्होंने मैच में बॉलिंग करते हुए मेलबर्न स्टार्स की कमर ही तोड़ दी, क्योंकि रिचर्ड्सन ने 150 की स्पीड से लगातार बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झट लिए, दो विकेट तो उन्होंने दो बालों में लगातार लिए। उनकी घातक बॉलिंग से मेलबर्न स्टार्स की कमर टूट गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
38 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines