Cricket Australia Loss Crores: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट का समापन दो दिन में हो गया. इस मुकाबले में गेंदबाजों ने कमाल किया और लगातार विकेट गिरते रहे. इसी वजह से मैच तेजी से आगे बढ़ा और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से बड़े मैच में जीत दर्ज कर ली. एशेज जैसी महत्वपूर्ण सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच जीतना काफी अच्छी खबर है. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों का तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हुआ घाटा
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बावजूद क्रिकेट बोर्ड शायद उतना खुश नहीं होगा. एशेज को देखने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम में आते हैं. पहले दिन 51,531 और दूसरे दिन 49,983 दर्शक मैच देखने पहुंचे थे. ABC स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे और चौथे दिन तक खेल नहीं चलने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगभग 3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर्स का नुकसान हुआ है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 17.35 करोड़ रूपये होते हैं. बता दें कि तीसरे दिन की टिकट लगभग सोल्ड आउट हो गई थी लेकिन मैच वहां तक गया ही नहीं.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा नहीं… चोटिल गिल की जगह ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान! हो गया बड़ा खुलासा
मैच जल्द खत्म होने पर क्या बोले ट्रेविस हेड?
ट्रेविस हेड की 123 रनों की धमाकेदार पारी में दम पर ऑस्ट्रेलिया ने एक ही सेशन में 205 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. मैच के बाद ट्रेविस हेड ने उन फैंस से माफी मांगी, जो तीसरे दिन तक खेल चलने की उम्मीद कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘उन लोगों के लिए बुरा लग रहा है, जो कल नहीं आ पाएंगे. मुझे लगता है कि कल भी फुल हाउस रहता.’
ऑस्ट्रेलिया ने कैसे दो दिन में खत्म कर दिया मैच?
पर्थ में हुआ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट गेंदबाजों के लिए मददगार रहा. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन 172 पर ही ऑल आउट हो गए. मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट अपने नाम किए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया भी पहली पारी में 132 ही बना पाया. इंग्लैंड के पास लीड थी और वो 164 रन बनाने में सफल हुए.
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रनों की जरूरत थी. मैच जिस तरह आगे बढ़ रहा था, ऐसा महसूस हुआ था कि ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य मुश्किल रहेगा. हालांकि, ट्रेविस हेड ने 83 गेंदों में 123 रनों की कमाल की पारी खेली और मार्नस लाबुशेन ने 51 रन बनाए. इसी के दम पर ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीत गया.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘घर पर खेल रहे हो क्या…’ बीच मैदान कप्तान ऋषभ पंत का किस पर फूटा गुस्सा? कारण आया सामने
संबंधित खबरें
अर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
39 mins agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
54 mins agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, अर्शदीप ने जैकब्स को किया रन आउट
3 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
4 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
7 hrs agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
7 hrs agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines