Cricket Amazing Video: क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है, इसमें जो आप सोच रहे होते हैं, अक्सर वैसा होता नहीं है, बल्कि कुछ हटके ही हो जाता है। यूरोपीय क्रिकेट लीग (european cricket series ) का एक वीडियो इस साल सबसे ज्यादा बार देखा गया है। जहां गेंदबाज सहित फील्डिंग कर रही पूरी टीम को एक ही गेंद पर चार बार बल्लेबाज को आउट करने का मौका मिला, लेकिन फिर भी फील्डिंग टीम विकेट नहीं ले सकी। क्रिकेट का यह वीडियो इस साल सबसे ज्यादा बार देखा गया है।
बार-बार चूका रन आउट करने का मौका
यूरोपीय क्रिकेट लीग के इस मैच में गेंदबाज बल्लेबाज को बॉलिंग करता है, बल्लेबाज आगे आकर शॉट खेलने की कोशिश करता है, लेकिन उसका शॉट नहीं लगता, ऐसे में विकेटकीपर के पास बल्लेबाज को स्टंपिंग करने का पूरा मौका रहता है, लेकिन विकेटकीपर के हाथ से यह मौका निकल जाता है।
और पढ़िए – IND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो
तब तक नॉनस्ट्राइक एंड पर खड़ा बल्लेबाज आधी पिच पर पहुंच जाता है, ऐसे में सामने से बल्लेबाज रन लेने के लिए आगे भागता है, तब तक विकेटकीपर बॉल को उठाकर गेंदबाज की तरफ फेंकता है, यहां गेंदबाज के पास बल्लेबाज को आउट करने का पूरा मौका होता है, लेकिन यहां भी फील्डर उसे आउट नहीं कर पाता। गेंद उसे आगे निकल जाती है।
गेंद आगे निकलती देख बैटिंग साइड पर पहुंचा बल्लेबाज दूसरा रन लेने के लिए भागता है, जिससे गेंदबाज एक बार फिर बॉल उठाकर विकेटकीपिंग एंड पर फेंकता है, यहां भी बल्लेबाज को आउट करने का पूरा मौका होता है, लेकिन फील्डिंग टीम से गेंद एक बार फिर छिटक जाती है। जिससे नॉनस्ट्राइक एंड पर पहुंचा बल्लेबाज तीसरा रन लेने के लिए भाग जाता है।
जब बल्लेबाज तीसरा रन लेने के लिए भागता है, तो विकेटकीपिंग एंड पर खड़ा फील्डिर फिर से गेंदबाजी साइड की तरफ बॉल फेंकता है, यानि चौथी बार बल्लेबाज को आउट करने का पूरा मौका होता है, लेकिन फील्डिंग टीम यह मौका भी फिर से छोड़ देती है। ऐसे में तो यही कहा जा सकता है कि बल्लेबाज बहुत ही शानदार किस्मत लेकर आया था।
यूरोपीय क्रिकेट लीग का था मैच
यह मैच यूरोपीय क्रिकेट लीग का था, जो PRB और VCC के बीच खेला गया था। मैच में जब यह वाकया हुआ था, तब जे हाउ और ए सिम बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि गेंदबाजी ए हयात कर रहे थे। लेकिन अपने इस खास मूमेंट की वजह से यह वीडियो साल में सबसे ज्यादा बार देखा गया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines