Craig Ervine: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की. टीम के अनुभवी खिलाड़ी क्रेग इरविन ने अधर्शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपने करियर में इतिहास रच दिया है. इरविन ने वनडे क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इरविन ने अफगानिस्तान के दिग्गज मोहम्मद नबी को पीछे कर दिया है. आइए आपको उनके रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.
क्रेग इरविन का बड़ा कारनामा
क्रेग इरविन ने पारी के 35वें ओवर में एडम जम्पा की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. 41 साल और 32 दिन की उम्र में इरविन ने अर्धशतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. वो अब वनडे क्रिकेट में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. ये उनके करियर का 25वां अर्धशतक है. इससे पहले फुल मेंबर टीम के लिए वनडे में सबसे अधिक उम्र में 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मोहम्मद नबी के नाम था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2025 में अर्धशतक लगाया था. तब उनकी उम्र 40 साल और 286 दिन थी.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर कदम रखते ही बनेंगे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
टॉप-5 में मिस्बाह-उल-हक भी शामिल
सबसे अधिक उम्र में 50 से ज्यादा रन बनाने की टॉप-5 लिस्ट में इरविन और नबी के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक का नाम है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015 में 40 साल और 283 दिन की उम्र में 50 से ज्यादा रन बनाए थे. मिस्बाह के बाद ज्योफ्री बायकाट का नंबर आता है. उन्होंने 1981 में 40 साल और 226 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा कारनामा किया था. पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड हैं. उन्होंने 1985 में 40 साल और 155 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ 50 से ज्यादा का स्कोर किया था.
तीसरे मैच में जिम्बाब्वे की अच्छी बल्लेबाजी
पहले और दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही. तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की. टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए. इनोसेंट काया, क्रेग इरविन और सिकंदर रजा ने टीम के लिए अधर्शतक लगाए. रजा ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली. एक वक्त लगा था कि टीम जल्दी आउट हो जाएगी लेकिन काया और इरविन ने टीम को संभाल लिया. इरविन ने उन्होंने 79 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत-श्रीलंका के बीच गोल्ड की टक्कर, जानें किस दिन खेला जाएगा हाई-वोल्टेज मैच
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
7 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
20 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines