CPL 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 2 युवा खिलाड़ी अब वेस्टइंडीज में धमाल मचाने को तैयार हैं। इन खिलाड़ियों को नाम सैम अयूब और मोहम्मद हैरिस है, जो अब 17 अगस्त से शुरू होने वाली कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे। इन दोंनों विस्फोटक बल्लेबाजों को गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने साइन किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग में तूफानी बैटिंग करते हुए सुर्खियां बटोरी थीं।
कौन हैं सैम अयूब
सैम अयूब बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के 12 मैचों में 165.53 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 341 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे। डोमेस्टिक क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया था। लिहाजा उन्हें इसी साल मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की नेशनल टीम में चयन किया गया था। जहां उन्होंने तीन मैचों में टीम के लिए ओपन किया था और इस दौरान 66 रन बनाए थे।
कौन हैं मोहम्मद हैरिस
मोहम्मद हैरिस की अगर बात करें तो यह खिलाड़ी भी अक्रामक बैटिंग से पहचान रखता है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने इसकी एक बानगी पेश की थी और कुछ बेहतरीन पारियां खेली थीं। वो एसीसी मेंस एमर्जिंग एशिया कप में पाकिस्तान शाहीन्स की कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे।
कैरिबयन प्रीमियर लीग की टीमें
जमैका तलावास
सेंट लूसिया किंग्स
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स
सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स
बारबाडोस रॉयल्स
गयाना अमेजन वॉरियर्स
17 अगस्त से 24 सितंबर तक होगा सीपीएल का आयोजन
वेस्टइंडीज की फेमस टी20 लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग का आयोजन 17 अगस्त से होगा। पहला मुकाबला सेंट लूसिया किंग्स और जमैका तलावास के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
46 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
3 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
13 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines