CPL 2023: क्रिकेट फैंस वनडे विश्व कप 2023 का इसलिए बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं कि उन्हें क्रिकेट के इस महाकुंभ में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी, लेकिन इस बीच वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक तूफानी शतक ठोक सभी को हैरान कर दिया है। वह इन दिनों वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं।
पूरन ने ठोका तूफानी शतक
6 सितंबर यानी बुधवार को उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पूरन ने 53 बॉल पर 102 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 208 रनों तक पहुंचाया। पूरन की विस्फोटक पारी के दम पर उनकी टीम ने 42 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पूरन ने अपना दम दिखाते हुए बेखौफ बल्लेबाजी की और मैदान के चारों तरफ छक्के उड़ाए।
मैच का हाल
दरअसल, कैरेबियन प्रीमियर लीग के 20वें मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स की टीमें आमने-सामने थीं। पूरन की टीम ट्रिनबागो ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए बारबाडोस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 166 रन ही बना सकी और 42 रनों से मैच हार गई। बारबाडोस रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने 70 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया।
पूरन ने ठोके 10 छक्के 5 चौके
सोशल मीडिया पर निकोलस पूरन की तूफानी पारी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह तूफानी छक्कों का नजारा पेश कर रहे हैं। पूरन ने 10 तूफानी छक्के और 5 चौके लगाए। पूरन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में भी इस खिलाड़ी ने तूफानी शतक ठोका था। इससे पहले आईपीएल 2023 में भी पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बल्ले से कई मैच जिताऊ पारियां खेली थीं। हालांकि वनडे विश्व कप में पूरन का जलवा देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि वेस्टइंडीज इस बार क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
45 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines