Ambati Rayudu: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू अब वेस्टइंडीज की फेमस टी20 लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाते दिखेंगे। उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ करार दिया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू वेस्टइंडीज में होने वाली टी20 लीग CPL में प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार भी हैं।
अंबाती रायुडू ने जाहिर की खुशी
अंबाती रायुडू ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे, जो सीपीएल में खेलने वाले हैं। उनसे पहले इस टूर्नामेंट में प्रवीण तांबे खेल चुके हैं। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स किए करार को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा ‘मुझे सेंट किट्स की टीम से जुड़कर उत्साहित हूं। मैं अगले सीजन में सकारात्मक योगदान देने की उम्मीद करता हूं।’
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1690004633165463552?s=20
आईपीएल में चेन्नई के लिए बनाया था पांचवी बार चैंपियन
अंबाती रायुडू इंटरनेशनल क्रिकेट और बाद आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। एमएस धोनी ने ट्रॉफी जीतने के बाद रायुडू के हाथों में ही थमाई थी। रायुडू के पास तूफानी छक्के लगाने की जबरदस्त क्षमता है।
कैरेबियन प्रीमियर लीग कब से शुरू हो रही
कैरेबियन प्रीमियर लीग 16 अगस्त से शुरू हो रही है। इसका फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। यह लगातार तीसरा साल होगा, जब सीपीएल का टकराव द हंड्रेड से होने जा रहा है। क्योंकि इन दिनों इंग्लैंड में 1 से 27 अगस्त तक द हंड्रेड बॉल टूर्नामेंट खेला जा रहा है।
मेजर लीग क्रिकेट से वापस ले लिया था नाम
अंबाती रायुडू हाल में अमेरिका में खेली गई मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपरकिंग्स के लिए भाग लेने वाले थे, लेकिन टी20 लीग के आगाज से ठीक 5 दिन पहले उन्होंने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। बीसीसीआई ने रिटायर्ड क्रिकेटर के लिए संन्यास के बाद एक साल का कूलिंग ऑफ पीरियड नियम लागू किया हुआ है, इसी वजह से रायुडू को नाम वापस लेना पड़ा था, क्योंकि उन्हें संन्यास लिए हुए एक साल पूरा नहीं हुआ था।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines