Ambati Rayudu CPL 2023: टीम इंडिया और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में धूम मचाने के लिए तैयार हो गए हैं। रायडू आधिकारिक तौर पर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की सीपीएल फ्रेंचाइजी में शामिल हो गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स के स्थान पर नामित किया गया है। स्टब्स टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। रायडू टी20 लीग से जुड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे 2020 में सीपीएल में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी थे। हालांकि रायडू यहां इंडियन खिलाड़ियों को मिस कर रहे हैं।
पहली बार बिना इंडियन क्रिकेटर के ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहा हूं
उन्होंने फैनकोड पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा- यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। ब्रावो और पोलार्ड सीपीएल के बारे में बहुत ज्यादा बात करते थे। मुझे इसके बारे में इतनी ही जानकारी है। रायडू ने आगे कहा- मैं पहली बार बिना किसी इंडियन क्रिकेटर के ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहा हूं। ये थोड़ा अजीब और एक अलग ही अहसास है, लेकिन यहां बेहद शानदार लोग हैं।
https://twitter.com/FanCode/status/1692915821289623873
इंडिया में खेलने का एक अलग ही एक्सपीरियंस
रायडू ने आगे कहा- इंडिया में खेलने का एक अलग ही एक्सपीरियंस है। ये थोड़ा नया तो है, लेकिन मैं इसे एंजॉय कर रहा हूं। रायडू ने कहा हम एक बार यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने आए थे। यहां हमारा अनुभव काफी अच्छा रहा है। सीपीएल से जुड़ना मेरे लिए अच्छा मौका होगा। मेरा सफर 30 साल पहले शुरू हुआ था और मैं इन उतार चढ़ावों को जमकर एंजॉय कर रहा हूं।
मई में लिया था संन्यास
अंबाती रायडू ने टीम इंडिया के लिए 55 वनडे और 6 टी-20 खेले। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में 2019 में खेला था। जबकि इस साल आईपीएल में भी धोनी की कप्तानी में खेलते नजर आए थे। रायडू की टीम ने इस बार आईपीएल का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 29 मई को आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
57 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines