हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेसन होल्डर के कैच लपकने पर विवाद, विराट कोहली भी दिखे गुस्से से लाल, क्या कहता है नियम?

What MCC Rule Book Says On Jason Holder Catch: कई बार फील्डिंग करते वक्त ऐसा विवाद खड़ा हो जाता है, जिसको सुलझाने के लिए रूल बुक का सहारा लेना पड़ता है. ऐसा ही कुछ हुआ जब जेसन होल्डर ने रजत पाटीदार का कैच लपका, लेकिन गेंद आखिर में जमीन को छू गई.

विज्ञापन
Virat Kohli Jason Holder Catch

Controversy On Jason Holder Catch To Dismiss Rajat Patidar: अहमदाबाद में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मैच में रजत पाटीदार को आउट करने के लिए जेसन होल्डर के कैच पर विवाद खड़ा हो गया है. ये घटना पहली पारी के 8वें ओवर में हुई, जब होल्डर ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग से फाइन लेग की ओर दौड़ते हुए डाइव लगाकर कैच लपका.

होल्डर के कैच सपकने पर विवाद

पाटीदार ने अर्शद खान की गेंद को पुल करने की कोशिश में उसका ऊपरी किनारा लगा दिया था. कगिसो रबाडा पीछे की ओर दौड़े और इस प्रॉसेस में तकरीबन जेसन होल्डर से टकरा ही गए थे. सभी को लगा कि इस लंबे कद के ऑलराउंडर ने कैच छोड़ दिया है. लेकिन नहीं, होल्डर किसी तरह अपने बाएं हाथ से गेंद को लपकने में कामयाब रहे.

विराट कोहली की हुई बहस

पाटीदार वापस पवेलियन की ओर चलने लगे. तीसरे अंपायर ने कैच को रिव्यू किया और उन्हें आउट करार दिया. हालांकि, जब बड़ी स्क्रीन पर विज़ुअल्स दिखाए गए, तो पाटीदार बाउंड्री लाइन के पास रुक गए. आरसीबी खेमा इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं था. गुस्से से विराट कोहली तो तकरीबन मैदान में घुसने के लिए ही तैयार थे. उन्होंने और RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर, दोनों ने ही बाउंड्री के बाहर चौथे अंपायर से इस फैसले को लेकर बहस की. दरअसल, गेंद जमीन को छू गई थी, और इसीलिए आरसीबी को लगा कि ये आउट नहीं है.

विज्ञापन

MCC का नियम क्या कहता है?

हालांकि गेंद के जमीन को छूने के बावजूद, कैच असल में क्लीन था. कैच की वैधता का फैसला करते वक्त, अंपायर ‘कंट्रोल’ को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं. इस मामले में, गेंद ने जमीन को छुआ जरूर था, लेकिन वो होल्डर की उंगलियों के बीच थी और गेंद पर उनका पूरा नियंत्रण था. मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की रूल बुक में नियम 33 (33.2.2.1) में ये बात साफ तौर से कही गई है.

नियम के मुताबिक, ‘गेंद को फील्डर ने अपने हाथ या दोनों हाथों में पकड़ रखा हो, भले ही गेंद को पकड़े हुए हाथ जमीन को छू रहा हो, या शरीर से सटा हुआ हो, या फील्डर द्वारा पहने गए बाहरी प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट में फंसा हो, या गलती से फील्डर के कपड़ों में फंसा हो, तो भी वो कैच माना जाएगा.’

विज्ञापन

तीसरे अंपायर अभिजीत भट्टाचार्य को लगा कि गेंद पर होल्डर का पूरा कंट्रोल था, और इसलिए पाटीदार को आउट करार देना उनका सही फैसला था. ऐसा लगता है कि ज्यादातर लोगों को इस नियम की जानकारी नहीं है, यहां तक कि क्रिकेटरों और कोचेज को भी नहीं. उनके लिए, अगर गेंद जमीन को छू जाती है, तो वो आउट नहीं होता. जो कि ज्यादातर मामलों में सच भी होता है. लेकिन इस मामले में वो गलत हो सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola