नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का चौथा मुकाबला 22 नवंबर को गुजरात जॉयंट्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच रांची में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम को तीन रन से जीत हासिल हुई। मैच के दौरान गुजरात के लिए शिरकत कर रहे कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस का बल्ला जमकर चला। उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए महज 27 गेंद में 52 रन की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।
क्रिस गेल का बल्ला तोड़ चौका:
मैच के दौरान गेल ने एक गेंद पर इतना जोरदार प्रहार किया कि उनका बल्ला ही दो टुकड़ो में बंट गया। दरअसल, विपक्षी टीम के लिए यह ओवर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज रेयान साइडबॉटम डाल रहे थे। इस दौरान विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे गेल ने एक गेंद पर जोरदार प्रहार किया। जिसके बाद गेंद तो दनदनाती हुई सीमारेखा के बाहर चली गई, लेकिन उनक बल्ला भी टूट गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वह अपने बैट के टूटे हुए हैंडल को देखते हुए नजर आ रहे हैं।
गेल ने 23 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक:
इस मुकाबले में कैरेबियन बल्लेबाज ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मैच के दौरान एक समय वह 18 गेंदों पर केवल 26 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने गियर बदला तो मैदान में धुंआ-धुंआ उड़ा दिया। साइडबॉटन के एक ओवर में उन्होंने 25 रन लूटे। इसमें दो छक्के और तीन चौका शामिल रहा।
गुजरात को मिली कामयाबी:
मैच के दौरान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जॉयंट्स की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा किंग्स की टीम सात विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। मैच के दौरान भीलवाड़ा के बल्लेबाज लेंडल सिमंस का बल्ला जमकर चला। उन्होंने नाबाद 99 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines