आईपीएल में मिला अपमान, क्रिस गेल ने अब साझा किया आंसुओं भरा किस्सा, अनिल कुंबले का भी लिया नाम  

Chris Gayle: पंजाब किंग्स के साथ क्रिस गेल का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा है। जिसके बारे में पहली बार गेल ने खुलकर बोला है। इसके साथ ही प्रीति जिंटा की टीम में खेलते हुए गेल रोने लगे थे। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले का भी नाम लिया है।

Chris Gayle

Chris Gayle

Chris Gayle: आईपीएल के सुपरस्टार खिलाड़ियों की बात होती है, तो उसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का नाम नजर आता है। गेल ने आईपीएल में 3 फ्रेंचाइजियों के लिए खेला। जिसमें सबसे लंबा करियर उनका रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ रहा। हालांकि पंजाब किंग्स के साथ उनका अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा है। जिसके बारे में पहली बार गेल ने खुलकर बोला है। इसके साथ ही प्रीति जिंटा की टीम में खेलते हुए गेल रोने लगे थे। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले का भी नाम लिया है। 

विज्ञापन

क्रिस गेल ने बताया दर्द भरा किस्सा 

पंजाब किंग्स की टीम में पहली बार क्रिस गेल साल 2018 में शामिल हुए। उसके बाद इस टीम में वो 2021 तक खेले। इस दौरान उन्हें अपमान भी कहना पड़ा। जिसके बारे में बात करते हुए गेल ने शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘पंजाब के साथ मेरा आईपीएल समय से पहले ही खत्म हो गया। किंग्स इलेवन में मेरा अनादर किया गया। मुझे लगा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद, मुझे सम्मान नहीं मिला। जिसने लीग के लिए इतना कुछ किया और टीम को वैल्यू बनाया, उसके साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने मेरे साथ एक बच्चे जैसा व्यवहार किया।’

विज्ञापन

अनिल कुंबले से बात करते हुए क्रिस गेल रो पड़े थे। इस बारे में बताते हुए गेल ने कहा, ‘ज़िंदगी में पहली बार, मुझे लगा कि मैं डिप्रेशन में जा रहा हूँ। अनिल कुंबले से बात करते हुए मैं रो पड़ा क्योंकि मैं बहुत आहत था। मैं उनसे और फ्रेंचाइजी के संचालन के तरीके से निराश था। केएल राहुल ने मुझे फ़ोन करके कहा, ‘क्रिस, रुको, तुम अगला मैच खेलोगे।’ लेकिन मैंने बस इतना कहा, ‘तुम्हें शुभकामनाएँ’, अपना बैग पैक किया और बाहर चला गया।’  

यूनिवर्स बॉस गेल ने किया कमाल 

आईपीएल में क्रिस गेल ने 142 मैच की 141 पारियां खेली। जिसमें उन्होंने 39.72 की बेहद शानदार औसत से 4965 रन बनाए। इस दौरान गेल ने 6 शतक और 31 अर्धशतक भी जड़े। इस दौरान गेल का स्ट्राइक रेट 148.96 का रहा। यूनिवर्स बॉस ने 38 पारियों में 40.50 की औसत से 18 विकेट अपने नाम किया। गिल का इस दौरान इकॉनमी रेट 7.89 का रहा है। गेल ने अपने दम पर ही आरसीबी को कई मुकाबले जिताए हैं। गेल को हालांकि आज भी आरसीबी मैनेजमेंट बहुत ज्यादा सम्मान देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ