Rajkumar Sharma on Virat Kohli: विराट कोहली के बचपन के कोच, राजकुमार शर्मा का मानना है कि ये स्टार बल्लेबाज आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ‘पूरी तरह से तैयार’ है. सभी फॉर्मेट में उनकी कंसिस्टेंसी, फॉर्म और रन बनाने की भूख इसके पीछे की अहम वजह है. एएनआई से बात करते हुए, राजकुमार ने कोहली की खूब तारीफ की और उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बताया.
शानदार फॉर्म में कोहली
विराट कोहली के गुरु राजकुमार ने कहा, ‘देखिए, वो शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने भारत के लिए 2 मैचों में शतक लगाकर ये दिखाया है, इसलिए वो बेहतरीन टच में हैं. और वो भारतीय टीम के सबसे कंसिस्टेंट खिलाड़ी हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वो वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.’ वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट की बात करें तो कोहली का 2025 शानदार रहा. उन्होंने 13 मैच खेले और 65.10 की शानदार औसत से 651 रन बनाए. इसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को गोल्डन डक आउट करने वाले देवेंद्र सिंह बोरा कौन हैं? पहले भी दिखा चुके हैं टैलेंट
जबरदस्त कमबैक
कोहली की वापसी इस साल की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगातार 2 बार डक आउट होने के बाद, इस सीनियर बैटर ने जोरदार वापसी की और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने लगातार 4 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए, जिनमें से 2 को शतक में बदला, जिससे ये साबित हुआ कि वो आज भी प्रेशर में भी अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं.
डोमेस्टिक क्रिकेट में भी जलवा
इस स्टार बल्लेबाज ने कई सालों बाद विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए घरेलू क्रिकेट में भी वापसी की और तुरंत इम्पैक्ट डाला. दिल्ली की तरफ से आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए, कोहली ने 131 रनों की शानदार पारी खेली, एक बार फिर अपनी क्लास, शांत नेचर और मैच जिताने की एबिलिटी को दिखाया. उनकी इस पारी ने दिल्ली को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई.
लय में दिख रहे कोहली
राजकुमार शर्मा ने ये भी बताया कि कोहली ने अपनी इंटरनेशनल फॉर्म को घरेलू क्रिकेट में कितनी आसानी से बनाए रखा है. उन्होंने कहा, ‘वो जबरदस्त फॉर्म में हैं और इसे जारी रखा है. जिस तरह उन्होंने हाल ही में भारत के लिए दो शतक बनाए, उसी लय को उन्होंने आज भी बनाए रखा, फिर से शानदार बल्लेबाजी की और दिल्ली को मैच जिताया. लंबे वक्त बाद वो डोमेस्टिक क्रिकेट में लौटे और सच में एक शानदार पारी खेली.’
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
41 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines