हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

टीम से बाहर होते ही फॉर्म में लौटे चेतेश्वर पुजारा, दलीप ट्रॉफी में शतक जड़ दिया वापसी का संकेत

विज्ञापन

Duleep Trophy 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर किए जाने के बाद भारत के टेस्ट दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने चयनकर्ताओं को कड़ा संदेश भेजा है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के लिए शानदार शतक लगाया।

पुजारा, जिन्होंने अपना 60वां प्रथम श्रेणी क्रिकेट स्कोर बनाया उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान विजय हजारे की बराबरी कर ली। पुजारा की बेहतरीन पारी की बदौलत वेस्ट जोन ने पहली पारी में अपनी बढ़त 300 रन के पार पहुंचा दी।

पहली पारी में हुए फेल फिर दूसरी इनिंग में दिखाया दमखम

दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में सिर्फ 28 रन ही बनाए जिसके बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई। हालांकि दूसरी पारी में वे शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखे। तीसरे दिन दिन की शुरुआत 50 के ओवरनाइट स्कोर से करते हुए, पुजारा किसी भी परेशानी में नहीं दिखे और उन्होंने अपने स्ट्रोक खुलकर खेले।

दिन के पहले ओवर में सरफराज खान के जल्दी आउट होने से पुजारा की एकाग्रता में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने हेट पटेल के साथ मिलकर 47 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।हालांकि, सारांश जैन पटेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ने में कामयाब रहे। पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अतीत शेठ दूसरी पारी में कुछ खास योगदान नहीं दे पाए और 7 रन बनाकर आउट हो गए।हालात से बेपरवाह पुजारा ने दूसरे सत्र के दौरान सौरभ कुमार पर दो चौके लगाकर शतक पूरा किया।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें