Cheteshwar Pujara’s Advice For Axar Patel: भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को कुछ सलाह दी है. उन्होंने मैदान पर अक्षर के शांत स्वभाव की तारीफ की, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि ज्यादा रिलैक्स होना टीम को भारी पड़ सकता है, खासकर पिछले सीजन की परफॉर्मेंस को देखते हुए.
पुजारा ने दिए टिप्स
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान लय बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘अक्षर पटेल काफी शांत स्वभाव के हैं, वो ज्यादा दबाव नहीं लेते. उनकी पर्सनालिटी सचमुच बहुत अच्छी है, खासकर IPL जैसे टूर्नामेंट के लिए जहाँ काफी दबाव होता है. वो अपने खिलाड़ियों का पूरा साथ देते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो जरूरत से ज्यादा रिलैक्स न करें. उन्हें ज्यादा कैजुअल नहीं होना चाहिए, और न ही अपनी लय को हाथ से जाने देना चाहिए. पिछले साल डीसी के पास लय थी, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया. इस सीजन में उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना होगा.’
पिछले साल की परफॉर्मेंस
अक्षर पटेल की कप्तानी में आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. उन्होंने अपने शुरुआती 4 मैच जीते, लेकिन बाद में उनकी फॉर्म बिगड़ गई और वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए. 14 मैचों में 7 जीत के साथ वे पॉइंट्स टेबल पर 5वीं पोजीशन पर रहे. निजी तौर पर भी अक्षर के लिए यह सीजन काफी मुश्किल रहा, उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लिए.
कैफ को अक्षर से उम्मीद
इसके बावजूद भारत के पूर्व बल्लेबाज और अब कमेंटेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इस सीजन में अक्षर जोरदार वापसी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘अक्षर पटेल पावरप्ले में नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन पिछले साल दिक्कत यह थी कि उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले क्योंकि उनके पास बचाने के लिए ज्यादा रन नहीं थे. इस बार भी वह नई गेंद से ही गेंदबाजी करेंगे; इसके अलावा टीम में कुलदीप और विपराज निगम भी हैं, इसलिए मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है. पिछला सीजन भले ही उतना अच्छा न रहा हो, लेकिन इस साल वो निश्चित तौर पर जोरदार वापसी करेंगे.’
पहला मैच कब?
दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल पर पिछले साल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस का प्रेशर होगा.
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
37 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines