Arpit Pandey
Read More
IND vs AUS: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटेगी। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी अब टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटेंगे। वहीं टीम इंडिया के एक और बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुजारा ने ट्विटर पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा Getting ready for india australia पुजारा इन तस्वीरों में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Getting ready for 🇮🇳 vs 🇦🇺 pic.twitter.com/g8c1RRqUbO
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) January 31, 2023
चेतेश्वर पुजारा की गिनती टेस्ट में टीम इंडिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में की जाती है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनसे बड़ी पारियों की उम्मीदें होगी। क्योंकि पुजारा अगर फॉर्म में होते हैं तो वह शानदार बल्लेबाजी करते हैं। खास बात यह है कि उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।
चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 37 पारियों में उन्होंने 1893 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 54.08 का रहा है। जबकि पुजारा ने इस दौरान 5 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 204 रनों की पारी भी शामिल हैं। ऐसे में पुजारा से इस सीरीज में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
और पढ़िए – IND vs NZ: Suryakumar Yadav ने पाई बड़ी उपलब्धि, ‘मिस्टर 360’ एबी डी विलियर्स को छोड़ा पीछे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।