लंदन: इंग्लैंड में खेले जा रहे वनडे कप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा लगातार जारी है। इस टूर्नामेंट में पहले पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक जड़कर सूर्खियां बटोरी, वहीं अब अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी शतकीय पारी से अपनी टीम को जीत दिलाई है।
चेतेश्वर पुजारा ने 11 अगस्त को टॉनटन में चल रहे एक दिवसीय कप में समरसेट के खिलाफ खेलते हुए ससेक्स के लिए अपना दूसरा शतक बनाया। 319 रनों का पीछा करते हुए, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 113 गेंदों पर नाबाद 117 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल थे। वह तब आये जब ससेक्स का स्कोर 47/2 था और अंत तक वहीं रहे।
टॉप स्कोरर की लिस्ट में पुजारा
चार मैचों में 304 रन के साथ, 35 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में टॉप रन-स्कोरर में से एक बन गए हैं। पुजारा ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन के लिए 133 रन बनाकर भारतीय घरेलू सर्किट में भी अपनी छाप छोड़ी थी। पुजारा ने इससे पहले काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन दो में ससेक्स के लिए छह मैचों में 68.12 की औसत से तीन शतकों सहित 545 रन बनाए थे।
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 318/6 रन बनाए। टीम के लिए एंड्रयू ने 130 गेंदों पर तीन छक्कों और 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 119 रन बनाए। कर्टिस कैंपर ने भी शतक जड़ा और 82 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और नौ चौके शामिल थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी की।
ससेक्स के लिए, फिन हडसन-प्रेंटिस ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 3/50 के आंकड़े के साथ समापन किया, जबकि जैक कार्सन ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ससेक्स ने 11 गेंद शेष रहते चार विकेट से मैच जीत लिया। टॉम अलसोप और ओली कार्टर ने क्रमशः 60(58) और 44(34) का योगदान दिया। वहीं चेतेश्वर पुजारा 117 रनों के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines