Chetan Sharma on Kuldeep Yadav World Cup Role: टीम इंडिया रविवार को एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेगी। खिताबी मैच में उसकी भिड़ंत श्रीलंका से होगी। भारतीय टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया इसे जीतती है तो वर्ल्ड कप से पहले उसके हौसले बुलंद हो जाएंगे। हालांकि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के स्थान को लेकर बहस चल रही है।
ईशान किशन, श्रेयस अय्यर या केएल राहुल? वर्ल्ड कप में नंबर-4 और नंबर-5 पर किसे भेजना चाहिए। इसे लेकर पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपनी राय रखी है। चेतन शर्मा ने indiatvnews.com से विशेष बातचीत में कहा- फिलहाल राहुल ने जिस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की और शतक जड़ा, मुझे ऐसा लगता है कि ये बहस खत्म हो गई है।
चौथे नंबर पर केएल राहुल
चौथे नंबर पर केएल राहुल अपने आप आ जाते हैं। वह अपने अनुभव के साथ इस स्थान पर आएंगे। साथ ही एक विकेटकीपर के रूप में अगर आपके पास ईशान किशन जैसा खिलाड़ी फॉर्म में है तो आप उसे बाहर नहीं कर सकते। हां वह दूसरे विकेटकीपर हो सकते हैं, लेकिन अगर आप आईपीएल मैचों को देखें, तो इन लोगों ने अच्छी फील्डिंग की है।
ईशान किशन बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में पांचवें नंबर पर आते हैं जो आपको काफी गहराई देता है। साथ ही आप उन्हें चौथे नंबर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा श्रीलंका के खिलाफ किया गया। मुझे लगता है कि जिस तरह से मैच खेले जा रहे हैं चौथे नंबर पर केएल राहुल होंगे जबकि पांचवें नंबर पर ईशान किशन को जगह मिलेगी। फाइनल और विश्व कप की शुरुआत तक कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।
तुरुप का इक्का होंगे कुलदीप यादव
चेतन शर्मा ने ये भी कहा कि इस समय कुलदीप यादव जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का हैं। उन्होंने कहा- आपके पास कुलदीप यादव गेंद को बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर ले जाते हैं। आप लंबे समय से रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ खेल रहे हैं। एशिया कप से पहले आपके पास कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के बीच एक विकल्प था। फिर भी मुझे अभी भी लगता है कि चयनकर्ताओं ने ऑफ स्पिनर और विशेषकर वाशिंगटन सुंदर या रविचंद्रन अश्विन में से किसी एक के विकल्प पर चर्चा की होगी।
पूर्व चयनकर्ता ने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा को बॉलिंग में भी आजमाया जा सकता है। अगर कुछ भी गलत होता है, तो वह टीम में आकर ऑफ स्पिनर के रूप में एक विकल्प हो सकते हैं। आपको इतने बड़े मंच पर एक ऑफ स्पिनर की जरूरत हो सकती है क्योंकि कई टीमों में बाएं हाथ के बल्लेबाज होते हैं।
भारत की वर्ल्ड कप टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines